Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का तड़कता-भड़कता ट्रैक ‘लागेलु जहर’ का पोस्टर रिलीज, रोमांटिक अंदाज ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 16 Dec 2025 8:27 AM
शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना लागेलू जहर, फोटो- इंस्टाग्राम
Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘लागेलु जहर’ का पोस्टर रिलीज हो गया है. मनीषा यादव और अवनीश आर्य की केमिस्ट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.
Shilpi Raj New Bhojpuri Song Lagelu Zehar: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर और फेवरेट सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए रोमांटिक गाने ‘लागेलु जहर’ के साथ दर्शकों के दिलों पर राज करने को तैयार हैं. हाल ही में इस गाने का ऑफिशियल पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही है.
इस गाने में मनीषा यादव और अवनीश आर्य की जोड़ी नजर आने वाली है. पोस्टर में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री और शानदार अंदाज ने रिलीज से पहले ही गाने को चर्चा में ला दिया है. फैंस इसे एक और सुपरहिट ट्रैक मान रहे हैं. ऐसे में आइए अब नए नए गाने के पोस्टर की खासियत बताते हैं.
‘लागेलु जहर’ पोस्टर ने बढ़ाई उत्सुकता
पोस्टर देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ‘लागेलु जहर’ एक फुल-ऑन रोमांटिक और मेलोडियस गाना होने वाला है. मनीषा यादव और अवनीश आर्य की केमिस्ट्री पोस्टर में खास तौर पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. गाने के टाइटल से भी हिंट मिलता है कि इस ट्रैक में हीरोइन की खूबसूरती और अंदाज की जमकर तारीफ की जाएगी.
गाने की टीम और म्यूजिक डिटेल्स
- गायक: शिल्पी राज
- फीचरिंग: मनीषा यादव, अवनीश आर्य
- निर्माता: सुल्तान अंसारी (वकील)
- एमडी: जेम्स पार्कर
- गीत: निक्की निहाल
- संगीत: प्रियांशु सिंह
- वीडियो डायरेक्टर: अनुप गुप्ता
- डीओपी: गौरव, अनिल
- कोरियोग्राफर: आकाश राज
- संपादक: दिनेश दिसावर
- डीआई: रोहित सिंह
- प्रोडक्शन: टी.के. सिंह
- संगीत उपलब्ध: केवल SFC म्यूजिक सब्सक्रिप्शन पर
फिलहाल ‘लागेलु जहर’ की रिलीज डेट और टीजर को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पोस्टर रिलीज होते ही गाने को लेकर जबरदस्त बज बन चुका है.
पोस्टर पर फैंस का रिएक्शन
पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “जबरदस्त गाना आ रहा है.” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “ये तो सुपरहिट होगा.” कई यूजर्स हार्ट और फायर इमोजी के जरिए गाने के लिए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










