Shilpi Raj New Bhojpuri Song: रिलीज होते ही वायरल हुआ शिल्पी राज का ‘हिमालय के चोटी’, मनीषा यादव की ग्लैमरस अदाओं ने बढ़ाया गाने का क्रेज

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 15 Dec 2025 9:37 AM

विज्ञापन

शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना हिमालय के चोटी, फोटो- इंस्टाग्राम

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘हिमालय के चोटी’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. समर सिंह और मनीषा यादव की केमिस्ट्री, रोमांटिक म्यूजिक और फैंस का जबरदस्त रिएक्शन आ रहा है.

विज्ञापन

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Himalaya Ke Choti: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने ‘हिमालय के चोटी’ के जरिए दर्शकों का दिल जीतती नजर आ रही हैं. पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और अरविंद अकेला कल्लू जैसे दिग्गजों के साथ सुपरहिट गाने दे चुकीं शिल्पी राज का हर नया ट्रैक रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगता है.

हाल ही में रिलीज हुआ यह गाना Blue Beat Bhojpuri के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर आते ही तेजी से वायरल हो गया है. गाने में समर सिंह और मनीषा यादव की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री, ग्लैमरस एक्सप्रेशंस और दमदार डांस मूव्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. ऐसे में आइए अब इसकी खासियत बताते हैं.

‘हिमालय के चोटी’ में मनीषा यादव का जलवा

गाने में मनीषा यादव अपने चुलबुले अंदाज से समर सिंह को बार-बार रोकने और टोकने की बात पर नोकझोंक करती नजर आती हैं. वहीं समर सिंह के मजेदार ताने और रोमांटिक डायलॉग्स गाने को और भी एंटरटेनिंग बना देते हैं.

म्यूजिक वीडियो में रोमांस, हल्की नोकझोंक और एनर्जेटिक डांस मूव्स का शानदार मेल देखने को मिलता है. शिल्पी राज और समर सिंह की आवाज ने इस रोमांटिक ट्रैक में चार चांद लगा दिए हैं, जिससे कपल्स भी इस गाने से आसानी से रिलेट कर पा रहे हैं.

फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

‘हिमालय के चोटी’ गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने लिखा, “100 मिलियन व्यू पक्का”. वहीं दूसरे ने कहा, “शानदार गाना”. कई फैंस ने रेड हार्ट और फायर इमोजी के साथ गाने पर प्यार लुटाया है.

गाने की पूरी टीम

  • गायक: समर सिंह, शिल्पी राज
  • फीचरिंग: मनीषा यादव
  • गीत: आजाद सिंह
  • संगीत: विशाल सिंह
  • निर्देशक: आशीष सत्यार्थी
  • संपादन: परवीन यादव
  • डीओपी: रोहित सिंह
  • कोरियोग्राफर: अनुज मोर्या
  • पोस्टर डिजाइन: युवराज निराला
  • निर्माता: ईशान कपूर

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘केशिया झार द ना हो’ रिलीज, धर्मवीर सिंह-अंजलि पांडे की प्यारी केमिस्ट्री बनीं फैंस की फेवरेट

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola