Shilpi Raj New Bhojpuri Song: रोमांस से भरा शिल्पी राज का नया सॉन्ग ‘आरा कॉलेजिया’ रिलीज, रोमांटिक वाइब ने लुभाया, अनीशा पांडे के एक्सप्रेशन ने लूटा दिल

Updated:
विज्ञापन
Shilpi Raj New Bhojpuri Song Ara Collegiya

शिल्पी राज का नया गाना, फोटो- इंस्टाग्राम

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज अपना नया गाना लेकर एक बार फिर दर्शकों के सामने आ गई. उनके नये सॉन्ग का नाम ‘आरा कॉलेजिया’ जो आज रिलीज हो गया. गाने में अनीशा पांडे का दिलकश अंदाज दिख रहा है.

विज्ञापन

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की चहेती सिंगर शिल्पी राज की आवाज भोजपुरी गानों में जान डाल देती है. भोजपुरी की दुनिया में वह एक पॉपुलर सिंगर है और उन्होंने खेसारी लाल यादव, अंकुश राजा, आम्रपाली दुबे, पवन सिं��� रानी चटर्जी के लिए गा चुकी हैं. लगभग हर दिन उनका कोई ना कोई सॉन्ग रिलीज होता है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा देता है. अब उनका नया गाना ‘आरा कॉलेजिया’ रिलीज हो गया है. वीडियो में अनीशा पांडे और राजा धमाकेदार डांस कर रहे हैं.

शिल्पी राजा के नये गाने का वीडियो आपने देखा क्या?

शिल्पी राज का न्यू सॉन्ग ‘आरा कॉलेजिया’ को सोनू संगम ने लिखा है. गाने का संगीत श्याम सुंदर ने दिया है और एल्बम का नाम आरा कॉलेजिया है. वीडियो पंकज सोनी ने बवाया है और मेकअप विजय कुमार बिक्कू ने किया है. सॉन्ग में अनीशा पांडे और राजा जो जबरदस्त डांस कर रहे हैं, उसे मोनू श्रीवास्तव ने कोरियोग्राफ किया है. प्रशांत सिंह एडटिर है और प्रोड्यूसर मनोज मिश्रा है. गाना आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

कॉलेज लव स्टोरी टाइप है ये गाना

गाने में एक्टर राजा, अनीषा की तारीफ करता है जो आरा कॉलेज में पढ़ती है. वह उसके स्टाइल, खूबसूरती की दिल खोलकर तारीफ करता है. लड़की के नखरे, फैशन और हर चीज के प्रति वह लड़का खींचा चला जाता है. वह उसकी एक झलक के लिए बेताब होता है. ये एक कॉलेज लव स्टोरी टाइप सॉन्ग है, जिसमें एक कॉलेज गर्ल और उसके बॉयफ्रेंड के बीच केमिस्ट्री को दिखाया गया है. ये एक मस्ती भरा सॉन्ग है.

इस गाने की भी हुई खूब चर्चा

पल्लवी और तोशी स्टारर भोजपुरी सॉन्ग ‘साड़ी बलमु’ हिट हुआ है. गाने को शिल्पी राज ने गाया है और इसमें दो हसीनाएं दिखी है. गाना आशुतोष तिवारी, म्यूजिक श्याम सुंदर और कानू मुखर्जी, विष्णु कुमार कोरियोग्राफर है.

यह भी पढ़ेंBhojpuri Song: शिल्पी राज का नया सॉन्ग वायरल, ‘मेहर के नखरा’ में पति-पत्नी की नोकझोंक ने जीता दिल

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola