Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘ऐ हो जीजा सहरी’ मचा रहा धमाल, ज्योति ठाकुर की अदाओं पर फिदा हुए एक्टर मोहन सिंह

Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Feb 2026 1:32 PM

विज्ञापन

शिल्पी राज का नया गाना ‘रूस ना करेजा’, फोटो- इंस्टाग्राम

Shilpi Raj New Bhojpuri Song E Ho Jija Sahri: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज और मोहन सिंह का नया गाना ‘ऐ हो जीजा सहरी’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. अगर आपने इस सॉन्ग का वीडियो नहीं देखा तो आप यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

Shilpi Raj New Bhojpuri Song E Ho Jija Sahri: शिल्पी राज इन दिनों अपने गाने ‘रूस ना करेजा’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी. इसी बीच सिंगर का नया होली सॉन्ग ‘ऐ हो जीजा सहरी’ बिहारी टोन एन डीजे के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है. गाना यूट्यूब पर जारी होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. इसके साथ ही यह गाना स्पॉटिफाई, गाना, जियो सावन, अमेजन म्यूजिक और आईट्यून्स जैसे तमाम म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है.

‘ऐ हो जीजा सहरी’ का वीडियो

शिल्पी राज के आवाज ने जमाया महफिल

शिल्पी राज की आवाज ने इस गाने में अलग ही जान डाल दी है. गाने के बोल और धुन काफी कैची हैं, जो होली के माहौल को और भी रंगीन बना देते हैं. हर लाइन में उनका ठेठ भोजपुरी अंदाज, शरारत भरा तड़का और अपनापन साफ तौर पर झलकता है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. म्यूजिक वीडियो में मोहन सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस ज्योति ठाकुर नजर आ रही हैं. वीडियो की शुरुआत में ज्योति हरे रंग के सलवार सूट में दिखाई देती है, जिसमें उनका लुक बेहद देसी और आकर्षक लग रहा है. एक्ट्रेस के एक्सप्रेशंस और उनका सहज देसी अंदाज फैंस को अपनी ओर खींच रहा है. गाने में सिंगर अपनी ऑन-स्क्रीन साली (ज्योति ठाकुर) से कहते नजर आते हैं कि साल भर बाद होली आई है और उन्हें रंग लगाने देने की गुजारिश करते हैं. पूरे वीडियो में साली-जीजा के बीच रंग लगाने को लेकर हल्की-फुल्की नोकझोंक और हंसी-मजाक देखने को मिलता है. यह गाना देखने और सुनने में बिल्कुल गांव की पारंपरिक होली वाली वाइब्स देता है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

गाने की टीम डिटेल्स

सॉन्ग – ए हो जीजा सहरी
गायक – मोहन सिंह और शिल्पी राज
गीत – अभिषेक गोस्वामी
संगीत – आर्य शर्मा
एक्ट्रेस – ज्योति ठाकुर

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘पुवारा पर दुवारा गिरा के’ हुआ रिलीज, जीजा- साली के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola