Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘पुवारा पर दुवारा गिरा के’ हुआ रिलीज, जीजा- साली के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Shilpi Raj New Bhojpuri Song puwara par Duwara Gira ke: भोजपुरी मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने अपने नये गाने ‘पुवारा पर दुवारा गिरा’ के साथ लौट आई है. म्यूजिक वीडियो में दीपक दिलदार पूरी एनर्जी के साथ परफॉर्म करते दिखे हैं.
Shilpi Raj New Bhojpuri Song puwara par Duwara Gira ke: भोजपुरी इंडस्ट्री में नया मस्ती भरा होली लेटेस्ट ट्रैक ‘पुवारा पर दुवारा गिरा के’ रिलीज हो गया है, जिसे शिल्पी राज और दीपक दिलदार ने अपनी आवाज दी है. रिलीज के साथ ही यह गाना दर्शकों के बीच वायरल होने लगा. दर्शक इस गाने पर अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इस म्यूजिक वीडियो पर 15 सौ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और यह नंबर्स लगातार आगे बढ़ता जा रहा है.
‘पुवारा पर दुवारा गिरा के’ सॉन्ग का वीडियो
देसी बीट और मजेदार बोल से भरा है गाना
गाने का म्यूजिक वीडियो बिल्कुल देसी स्टाइल पर तैयार किया गया है. बोल आसान और बोलचाल वाली भाषा में है, जो तुरंत याद रह जाता है. शिल्पी और दीपक की आवाज ने गाने को और मजेदार बना दिया है. दर्शक इस गाने पर अपना जमकर रिस्पॉन्स दे रहे हैं.
वीडियो में जीजा- साली की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
म्यूजिक वीडियो में दीपक दिलदार नजर आ रहे है, जो अपनी ऑनस्क्रीन साली के साथ जबरदस्त ठुमके लगा रहे हैं. उनकी साली ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है. वीडियो में दीपक और एक्ट्रेस के बीच मस्ती भरा केमिस्ट्री देखने को मिलती है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे है. दोनों एक-दूसरे को रंग लगाते दिख रहे हैं. दीपक अपनी ऑनस्क्रीन साली को मजाकिया अंदाज में छेड़ रहे हैं और रंग लगाने की बात कर रहे है. देसी स्टाइल और रंगीन फ्रेम के कारण यह गाना दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करते नजर आ रहा है.
गाने की टीम डिटेल्स
- सॉन्ग – पुवारा पर दुवारा गिरा के
- सिंगर – दीपक दीलदार और शिल्पी राज
- लेखक – विंध्याचल तिवारी
- म्यूजिक – बीएस चौहान
- एलबम – पुवारा पर दुवारा गिरा के
- डिजिटल – विक्की यादव
- प्रोड्यूसर – मनोज मिश्रा
- कम्पनी – आदिशक्ति फिल्मस
- यूट्यूब- आदिशक्ति फिल्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










