Samar Singh New Bhojpuri Song: समर सिंह का नया गाना 'भेज देले बेलनवा’ रिलीज होते ही मचा रहा धूम, होली के रंग में रंगी एक्ट्रेस अदिति

Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Feb 2026 8:44 AM

विज्ञापन

समर सिंह का नया होली गाना ‘भेज देले बेलनवा’, फोटो- इंस्टाग्राम

Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर समर सिंह का नया होली गाना ‘भेज देले बेलनवा’ रिलीज हो गया है. गाने में होली की मस्ती को दिखाया गया है. सॉन्ग का वीडियो आप इस खबर में देख सकते हैं.

विज्ञापन

Samar Singh New Bhojpuri Song Bhej Dele Belanwa: होली का मौसम आते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में नए नए होली सॉन्ग रिलीज होने लगते हैं. इस बीच समर सिंह अपने फैंस के लिए नया धमाकेदार गाना लेकर आए है. उनका होली सॉन्ग ‘भेज देले बेलनवा’ आज 3 फरवरी को यूट्यूब चैनल ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन पर रिलीज हो चुका है. बीते दिन ही गाने का पोस्टर सिंगर ने फैंस के साथ शेयर किया था. सॉन्ग में भोजपुरी एक्ट्रेस अदिति ने साड़ी पहना है, जिसमें उनका लुक काफी अच्छा लग रहा है.

देखें यहां गाने का पूरा वीडियो

म्यूजिक वीडियो में दिखी होली की धूम

इस गाने के म्यूजिक वीडियो में समर सिंह के साथ अदिति जबरदस्त ठुमके लगाते नजर आ रही. म्यूजिक वीडियो में दोनों की जोड़ी होली के रंग से सरोबर दिख रहे. गाने में मस्ती, प्यार और ठेठ होली वाला माहौल देखने को मिला है. सॉन्ग पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, देसी स्टार समर सिंह का गाना किस किस को देसी स्टाइल में अच्छा लगता है. एक यूजर ने लिखा, इस होली के गाने पर रील ज्यादा बनाइए. एक यूजर ने लिखा, क्या बात है. एक यूजर ने लिखा, बहुत सुंदर.

कलाकारों की जानकारी

  • सॉन्ग – भेज देले बेलनवा
  • सिंगर – समर सिंह
  • संगीत – रौशन सिंह
  • गीत – छोटन, मनीष
  • कॉन्सेप्ट – समर मोदी
  • डायरेक्टर – पप्पू वर्मा
  • डीओपी – गौरव राय
  • कोरियोग्राफर – घायल, अमन
  • डीआई – रोहित सिंह
  • निर्माता – राजकुमार सिंह

समर सिंह का गाना ‘प्रत्याशी रंगता’ ने जीता दर्शकों का दिल

इससे पहले समर सिंह का होली गाना ‘प्रत्याशी रंगता’ रिलीज हुआ था. जिसने अपनी मजेदार बोल और धुन से दर्शकों का दिल जीत लिया. यह गाना रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया था. इस लेटेस्ट ट्रैक को समर सिंह ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. गाने के म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस पल्लवी सिंह नजर आती हैं, जिन्होंने अपने ग्लैमरस लुक और शानदार एक्स्प्रेशन से फैंस को दीवाना बना दिया.

यह भी पढ़ें Samar Singh New Bhojpuri Song: समर सिंह का नया होली सॉन्ग ‘मर गइनी दादा चिल्लाते चिल्लाते’ रिलीज, ग्लैमरस अंदाज में दिखी काजल राज

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola