Samar Singh New Bhojpuri Song: समर सिंह का नया होली सॉन्ग ‘मर गइनी दादा चिल्लाते चिल्लाते’ रिलीज, ग्लैमरस अंदाज में दिखी काजल राज
Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Feb 2026 10:25 AM
समर सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘मर गइनी दादा चिल्लाते चिल्लाते’, फोटो- इंस्टाग्राम
Samar Singh New Bhojpuri Song Mar Gaini Dada Chillate Chillate: भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर समर सिंह एक बार फिर नए अंदाज में सामने आए हैं. इस बार वह ‘मर गइनी दादा चिल्लाते-चिल्लाते’ नाम का धमाकेदार होली सॉन्ग लेकर आए हैं. इस गाने में समर सिंह के साथ सिंगर नेहा राज ने भी अपनी आवाज दी है.
Samar Singh New Bhojpuri Song Mar Gaini Dada Chillate Chillate: समर सिंह और नेहा राज का नया भोजपुरी गाना ‘मर गइनी दादा चिल्लाते चिल्लाते’ रिलीज होते ही फैंस की नजरों में आ गया है. इस गाने को दर्शक टी सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं. गाने का टाइटल जितना मजेदार है, उतनी ही अलग वीडियो में इसकी केमिस्ट्री देखने को मिलती है. म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राज सफेद रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही है. वहीं समर सिंह जबरदस्त एनर्जी के साथ डांस कर रहे हैं. दोनों के इस मस्ती भरे अंदाज को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
देखें ‘मर गइनी दादा चिल्लाते चिल्लाते’ का वीडियो
समर काजल की जोड़ी ने जमाया होली के रंग
‘मर गइनी दादा चिल्लाते चिल्लाते’ पूरी तरह से होली के रंगों में डूबा हुआ गाना है. म्यूजिक वीडियो में चारों तरफ गुलाल उड़ता दिखाई देता है, पिचकारियां चल रही हैं और ढोल-नगाड़ों के साथ होली का माहौल बना हुआ है. हर सीन में होली की रौनक साफ झलकती है. वीडियो में समर सिंह अपनी ऑन-स्क्रीन प्रेमिका काजल राज के साथ होली खेलते नजर आते हैं. दोनों मस्ती भरे अंदाज में एक-दूसरे को रंग लगाते और छेड़छाड़ करते दिखते हैं. काजल के नखरे और समर सिंह की मस्ती भरी अदाएं गाने को और मजेदार बना देती हैं. उनके जबरदस्त ठुमके और एनर्जी से भरे डांस स्टेप्स की वजह से यह गाना शुरू से अंत तक दर्शकों को बांधे रखता है. अब तक म्यूजिक वीडियो ने 1,016,255 व्यूज बटोर लिए हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है.
गाने की डिटेल्स
- सिंगर – समर सिंह
- लिरिक्स – एसके आनंद यादव
- म्यूजिक – अभीराम पांडे
- कॉन्सेप्ट – समर मोदी
- डायरेक्टर – आशीश सत्यार्थी
- प्रोजेक्ट मैनेजर टी सीरीज – सोनू श्रीवास्तव
- डीओपी – संतोष यादव, नवीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










