Samar Singh New Bhojpuri Song: होली से पहले समर सिंह का नया गाना ‘रंगवाईब जोबन ड्राईबरवा’ से हुआ रिलीज, सोना सिंह का दिखा ग्लैमरस अंदाज

Samar Singh New Bhojpuri Song Rangawaib Joban Driberewa Se: भोजपुरी गायक समर सिंह का होली स्पेशल ट्रैक ‘रंगवाईब जोबन ड्राईवरवा से’ रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इस रंगीन म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस सोना सिंह सिंगर के साथ जबरदस्त ठुमके लगाते नजर आ रही है.
Samar Singh New Bhojpuri Song Rangawaib Joban Driberewa Se: होली से पहले समर सिंह ने अपने लेटेस्ट सॉन्ग ‘रंगवाईब जोबन ड्राईवरबा से’ के जरिए भोजपुरी इंडस्ट्री में रंगों की बौछार कर दी है. गाने में एक्ट्रेस सोना सिंह अपने एक्सप्रेशन्स और डांस मूव्स से कहर ढाते नजर आई है. इस गाने को दर्शक बबंडर म्यूजिक ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं. खबर लिखे जाने तक इस सॉन्ग पर 29 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं.
गाने का वीडियो
गाने के बीट और बोल बना रहे फेस्टिव माहौल
गाने में समर सिंह की दमदार आवाज ने जान डाल दी है. उन्होंने अपनी देसी अंदाज और जोश भरे सुर से पूरे ट्रैक को मजेदार बना दी है. गाने को सीधे बोल-चाल के भाषा में गाया गया है, जिससे दर्शक आसानी से समझ पाए. वहीं गाने का म्यूजिक तेज और झूमने वाला है, जो दर्शक को थिरकने पर मजबूर कर देता है.
वीडियो में दिखा सोना सिंह का ग्लैमरस अंदाज
म्यूजिक वीडियो में समर सिंह सफेद कुर्ता में नजर आए है और एक्ट्रेस व्हाइट साड़ी में दिखी है. दोनों के बीच रोमांस, छेड़छाड़ और मस्ती भरा केमेस्ट्री देखने को मिला है. गाने में दोनों एक दूसरे को रंग लगाते और जबरदस्त ठुमके लगाते दिखते है. गाने में सोना सिंह अपने ऑन स्क्रीन पति से बोल रही कि वह ना तो पति से रंग लगवाएगी, ना देवर से, ना लवर से, बल्कि वह अपने ड्राइवर से रंग लगवाएगी. पूरे गाने में दोनों के बीच एक प्यारी नोकझोंक भी देखने को मिल रही.
गाने के कलाकारों की जानकारी
- गाना – रंगवाईब जोबन ड्राईबरवा से
- सिंगर – समर सिंह
- लिरिक्स – आलोक यादव
- म्यूजिक और मिक्स – राहुल यादव
- एक्ट्रेस – सोना सिंह
- परिकल्पना – समर मोदी
- डायरेक्टर – पप्पू वर्मा
- डीओपी – गौरव राई
- कोरियोग्राफर – घायल, अमन
- एडिटर – पप्पू वर्मा
- डीआई – रोहित सिंह
- क्रिएटिव हेड – एस के आनंद यादव
- प्रोडक्शन – एस एस रिकॉर्ड्स भोजपुरी
- कम्पनी लेबल- बबंडर म्यूजिक
जानें यूजर्स के रिएक्शन
सॉन्ग पर सोशल मीडिया यूजर्स अपना रिस्पॉन्स दे रहे है. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, मजा आ गया समर सिंह भैया का सॉन्ग सुनकर. बिल्कुल होली वाला नया ड्राइवर सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, सुपर भैया जी. एक यूजर ने लिखा, यह होली सॉन्ग सुनकर मन कर रहा है कि एक दिन मैं भी एक रिल्स बनाऊं. एक यूजर ने लिखा, 500 मिलियन जाएगा. एक यूजर ने लिखा जियो शेर. एक यूजर ने लिखा, फिर से उसी देसी अंदाज में जियो देसी स्टार.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










