Rise And Fall: पवन सिंह के सुरों ने सजाई महफिल, पावर स्टार ने गाया ‘भोजपुरिया मरद’, आकृति नेगी के एक्सप्रेशन ने लूटी लाइमलाइट
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Sep 2025 7:52 AM
‘राइज एंड फॉल’ में पवन सिंह ने गाया गाना, फोटो- इंस्टाग्राम
Pawan Singh in Rise And Fall: शो ‘राइज एंड फॉल’ में पवन सिंह धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह एक गाना गाते दिख रहे हैं. ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Pawan Singh in Rise And Fall: अमेजन एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित हो रहा शो ‘राइज एंड फॉल’ इन दिनों दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है. शो में कई बड़े सितारे हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें आदित्य नारायण, अर्जुन बिजलानी, आकृति नेगी, कीकू शारदा और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह शामिल हैं. पावर स्टार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भोजपुरी गाना ‘भोजपुरिया मरद’ गाते दिख रहे हैं. पवन सिंह ने लाइव परफॉर्मेंस देकर माहौल बना दिया. उन्होंने हारमोनियम बजाते हुए भोजपुरी गाना गाया और अपनी सुरीली आवाज से सभी को इम्प्रेस कर दिया.
पवन सिंह के गाने को आकृति नेगी बहुत ध्यान से सुनती दिखी. एक्टर ने जब गाना खत्म किया तो सारे कंटेस्टेंट ने खड़े होकर उनके लिए ताली भी बजाया. वीडियो पर उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, टीआरपी किंग. एक यूजर ने लिखा, भैया आप गेम में छा गए. एक यूजर ने लिखा, शो का राजा. एक यूजर ने लिखा, जियो राजा बाबू तहलका मचा दी. एक यूजर ने लिखा, वाह सर आपने महफिल जमा दिया. एक यूजर ने लिखा, सर आप बिहार के शेर है. एक यूजर ने लिखा, मजा आ गया.
यह भी पढ़ें– Rise And Fall: क्या बीच में ही राइज एंड फॉल को अलविदा कहेंगे पवन सिंह? पावर स्टार के इस बयान से मचा बवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










