Rise And Fall: क्या बीच में ही राइज एंड फॉल को अलविदा कहेंगे पवन सिंह? पावर स्टार के इस बयान से मचा बवाल
Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Sep 2025 4:00 PM
पवन सिंह राइज एंड फॉल फोटो- इंस्टाग्राम
Rise And Fall: रियलिटी शो राइज एंड फॉल, जिसे अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं, इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इसमें पवन सिंह के साथ अर्जुन बिजलानी, कुब्रा सैत, संगीता फोगट, आकृति नेगी, अहाना कुमरा और कई चेहरे शामिल हैं. चर्चा है कि पावर स्टार पवन सिंह शो को बीच में छोड़ सकते हैं.
Rise And Fall: अशनीर ग्रोवर का रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. शो में कई नामी चेहरे नजर आ रहे हैं, जिसमें भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है. इसके अलावा इस शो का हिस्सा अर्जुन बिजलानी, कुब्रा सैत, संगीता फोगट, अनाया बांगर, आरुष भोला, आकृति नेगी, नूरिन शा, कीकू शारदा, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, अहाना कुमरा, बाली, नयनदीप रक्षित, अरबाज पटेल हैं. शो से पहला एलिमेनेशन हुआ, जिसमें नूरिन बाहर हो गई. इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगने लगी कि पावर स्टार बीच में शो छोड़ सकते हैं. चलिए आपको पूरी बात बताते हैं.
क्या बीच में राइज एंड फॉल को क्विट करेंगे पवन सिंह?
दरअसल, अशनीर ग्रोवर की ओर से होस्ट किया जा रहा रियलिटी शो राइज एंड फॉल इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. 16 कंटेस्टेंट्स से भरे इस शो में पवन सिंह की चर्चा सबसे ज्यादा है. एक एपिसोड के दौरान पवन सिंह ने गुस्से और झुंझलाहट भरे अंदाज में कहा, मुझे आजाद करो यहां से, हो गया. दिखावे के चक्कर में लोग क्या-क्या कर रहा है. उनकी बातों ने बाकी कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया और दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर इसका असली मतलब क्या है. फिलहाल शो में वह में बने हुए हैं.
यहां देख सकते हैं दर्शक राइज एंड फॉल
राइज एंड फॉल दोपहर 12 बजे अमेजन एमएक्स प्लेयर पर आता है. इसे दर्शक फ्री में देख सकते हैं. जबकि ये रात 10:30 बजे इसे सोनी चैनल पर आता है. शो में खूब सारा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. गेम में दो हिस्सों में टीम बंटी हुई है- पहला वर्कर्स और दूसरा रूलर्स. अर्जुन बिजलानी, कुब्रा सैत, संगीता फोगट, अनाया बांगर, आरुष भोला, आकृति नेगी और नूरिन शा वर्कर्स हैं, जबकि कीकू शारदा, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, अहाना कुमरा, बाली, नयनदीप रक्षित, अरबाज पटेल और पवन सिंह रुलर्स हैं.
यह भी पढ़ें- Rise and Fall: ‘राजाजी के दिलवा’ पर पवन सिंह और आकृति नेगी का जबरदस्त परफॉर्मेंस, क्लिप बना इंटरनेट सेंसेशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










