Rise and Fall: ‘राजाजी के दिलवा’ पर पवन सिंह और आकृति नेगी का जबरदस्त परफॉर्मेंस, क्लिप बना इंटरनेट सेंसेशन

Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Sep 2025 7:38 AM

विज्ञापन

पवन सिंह और आकृति नेगी का जबरदस्त परफॉर्मेंस, फोटो- इंस्टाग्राम

Rise and Fall: रियलिटी शो राइज एंड फॉल इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. हाल ही में भोजपुरी स्टार पवन सिंह और आकृति नेगी का डांस वीडियो वायरल हुआ, जहां पवन ने आकृति के साथ शानदार डांस किया. वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Rise and Fall: रियलिटी शो राइज एंड फॉल इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाया हुआ है. यह शो 6 सितंबर 2025 से शुरु हुआ है, जिसका एपिसोड अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 42 दिनों तक हर दिन मुफ्त स्ट्रीमिंग के साथ उपलब्ध है. शो में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह प्रतियोगी के रूप में दिख रहे हैं. आकृति नेगी के साथ पावर स्टार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पवन और आकृति साथ में डांस करते दिख रहे हैं. दरअसल, बातचीत में एक्टर ने आकृति की दिल खोलकर तारीफ की. इस दौरान होस्ट अशनीर ग्रोवर ने उनसे पूछा कि क्या वह आकृति के साथ डांस करना चाहेंगे. इसपर एक्टर तुरंत हामी भर दी और अपने मशहूर गानों में से एक हिट ट्रैक गाकर आकृति को डेडिकेट कर दिया.

पवन सिंह और आकृति नेगी के डांस परफॉर्मेंस ने घरवालों को झूमने पर मजबूर कर दिया. आकृति और पवन सिंह ने स्टेज पर सॉन्ग ‘राजाजी के दिलवा’ धमाकेदार डांस किया. दोनों की केमिस्ट्री, ने बाकी कंटेस्टेंट्स को झूमने पर मजबूर कर दिया, बल्कि दर्शकों को भी स्क्रीन से जोड़े रखा. उनके डांस का वीडियो एमएक्स प्लेयर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

यह भी पढ़ेंAamrapali Dubey: क्या सचमुच पवन सिंह से डरती हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जो उन्हें बुरा कहता है तो वह उन्हें जानता नहीं

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola