‘दोगलवा मारे रे माई’ गाने में सोना सिंह का दिखा धाकड़ देसी अंदाज, पति की हरकतों पर मचाया बवाल

प्रमोद प्रेमी यादव न्यू भोजपुरी सॉन्ग
Pramod Premi Yadav New Bhojpuri Song: प्रमोद प्रेमी यादव का नया गाना ‘दोगलवा मारे रे माई’ यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. गाने में सोना सिंह के जबरदस्त एक्सप्रेशंस और प्रमोद प्रेमी की सुरीली आवाज ने ऐसा जादू चलाया है कि फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं.
Pramod Premi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार प्रमोद प्रेमी यादव का नया गाना ‘दोगलवा मारे रे माई’ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इस गाने में प्रमोद प्रेमी अपने पुराने देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं, जो उनके फैंस को खूब पसंद आता है. लेकिन इस बार सारी लाइमलाइट एक्ट्रेस सोना सिंह बटोर ले गई हैं. गाने के सीन में सोना सिंह ने एक गांव की बहू का रोल किया है और उनका देसी लुक एकदम जबरदस्त लग रहा है. उनके नखरे और सादगी ने वीडियो में जान डाल दी है. गांव के माहौल में शूट किया गया यह गाना देखने और सुनने में बहुत मजेदार है.
प्रमोद प्रेमी से तंग दिखीं एक्ट्रेस
वीडियो में दिखाया गया है कि सोना सिंह अपने नखरेबाज और गुस्सैल ऑन स्क्रीन पति प्रमोद प्रेमी से तंग आ चुकी है. जब वह प्यार से खाना परोसती है, तो उनेक पति साहब को खाने में नुक्स निकालने और हाथ चलाने की आदत है. सोना सिंह जिस तरह से अपनी मां के सामने रोना रोती हैं और अपनी शिकायत दर्ज कराती हैं, वो देखने लायक है. रवि पंडित के डायरेक्शन ने गाने के हर फ्रेम को इतना चटपटा बनाया है कि आप वीडियो से नजरें नहीं हटा पाएंगे.
गाने का वीडियो देखें यहां
गाने की शानदार टीम के बारे में
- गायक : प्रमोद प्रेमी यादव
- कलाकार : सोना सिंह
- गीतकार : आशीष तिवारी
- संगीत : अभिषेक तिवारी
- वीडियो डायरेक्टर : रवि पंडित
- डीआई : रोहित सिंह
- मार्केटिंग : अनुराग शर्मा
- क्रिएटिव हेड: महेंद्र यादव
- निर्माता : सुरेंद्र यादव
- डिजिटल हेड : विक्की यादव
- म्यूजिक लेबल : सुर म्यूजिक
फैंस के रिएक्शन

गाना रिलीज के साथ ही फैंस भर-भर के रिएक्शन देना शुरु कर दिए हैं. एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, जियो भैया. दूसरे यूजर ने लिखा, जियो बॉस.
यह भी पढ़ें: मौसम सिंह के कातिलाना अंदाज ने उड़ाए फैंस के होश, समर सिंह का गाना ‘लईकी पटक के’ वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनुष्का सिंह
अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










