पवन सिंह का गाना ‘हमरो उमर लग जाए’ 100 मिलियन पार, आवाज ने बनाया दीवाना

Updated:
विज्ञापन

पवन सिंह ‘हमरो उमर लग जाए’ सॉन्ग

pawan singh Humro Umar Lag Jaye Song: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गाना ‘हमरो उमर लग जाए’ यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है. इस गाने में उनकी आवाज और इमोशनल अंदाज ने लोगों को दीवाना बना दिया है.

विज्ञापन

pawan singh Humro Umar Lag Jaye Song: भोजपुरी म्यूजिक सुनने वालों के बीच पवन सिंह का नाम आज भी सबसे ऊपर लिया जाता है. उनका गाना ‘हमरो उमर लग जाए’ जो फिल्म मेरा भारत महान का हिस्सा है, एक बार फिर चर्चा में है. यह गाना सुनने पर दिल को छू लेने वाला है, जिसे लोग बार-बार सुनना पसंद कर रहे हैं.

एक्ट्रेस भी हुई पवन सिंह की आवाज की दीवानी

गाने के वीडियो में पवन सिंह पीले कुर्ते में हारमोनियम बजाते हुए दिखाई देते हैं. उनकी आवाज और सिंपल लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है. उनकी आवाज में ऐसा एहसास है कि सुनने वाला खुद को गाने से जुड़ा महसूस करता है. वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस गरिमा परिहार नजर आती हैं, जो देखने में काफी खूबसूरत दिख रही हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि वह पवन सिंह की आवाज सुनकर उन पर फिदा हो जाती हैं. कई सीन में वह उन्हें बस देखती रहती हैं, जिससे गाने की फील और भी प्यारी लगती है.

गाने का वीडियो देखें

गाने के बोल और म्यूजिक ने जीता दिल

इस गाने के बोल प्रकाश बरुड़ ने लिखे हैं और म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है. इसके शब्द आसान हैं और सीधे दिल तक पहुंचते हैं. गाने में प्यार का ऐसा एहसास है, जिसमें गायक अपनी उम्र तक अपने प्यार को देने की बात करता है. यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर 25 दिसंबर 2022 को रिलीज किया गया था. रिलीज के बाद से ही गाना को लोगों का खूब प्यार मिला और आज भी इसकी लोकप्रियता बनी हुई है. अगर फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में पवन सिंह, रवि किशन, गरिमा परिहार, अंजना सिंह, कमांडो अर्जुन यादव, मणि भट्टाचार्य, अवकाश यादव, बीना यादव दिखाई देते हैं.

यह भी पढ़ें: छठ पूजा में भक्ति का रंग घोल देंगे पवन सिंह के ये 5 गाने, सुनते ही बन जाएगा माहौल

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola