Pawan Singh ने इस वजह से अक्षरा सिंह को धोखा देकर ज्योति संग रचाई थी शादी, सालों बाद आम्रपाली दुबे ने खोला राज, जानें क्या कहा
Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Sep 2025 8:10 AM
आम्रपाली दुबे ने बताया कि पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को क्यों धोखा दिया
Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह की लवस्टोरी किसी से छिपी नहीं है. दोनों कुछ साल पहले एक दूसरे के प्यार में थे और शादी करना चाहते थे. हालांकि पवन ने यू टर्न लिया और ज्योति सिंह संग ब्याह रचाकर सबको चौंका दिया. अब सालों बाद आम्रपाली दुबे ने बताया कि भोजपुरी स्टार ने यह कदम क्यों उठाया.
Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉवर स्टार पवन सिंह किसी न किसी वजह से अक्सर ट्रेंड में बने रहते हैं. इन-दिनों एक्टर अशनीर ग्रोवर की ओर से होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आ रहे हैं. यहां उनका देसी अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. इसी बीच बाहर उनकी और अक्षरा सिंह की लवस्टोरी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है. दरअसल भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने एक इंटरव्यू में सनसीखेज खुलासा किया. जिसमें उन्होंने बताया कि पवन ने अक्षरा को धोखा क्यों दिया.
पवन सिंह की शादी को लेकर क्या बोली आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे ने सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में बताया कि पवन सिंह ने क्योंकि अचानक बलिया की ज्योति सिंह संग शादी कर ली. एक्ट्रेस ने कहा, ”दुनिया ये जानती है कि पवन जी ने अचानक शादी रचाई थी. इसकी किसी को भी भनक नहीं थी. हमें तो वेडिंग का कार्ड तक नहीं मिला था. बस अचानक किसी से पता चला कि पवन शादी करने जा रहे हैं. मैंने तुंरत अक्षरा सिंह को कॉल किया. हालांकि उस वक्त उन्होंने फोन उठाया नहीं, लेकिन जब बात हुई, तो उनकी हालत खराब थी, वह रो रही थी.”
आम्रपाली दुबे ने बताया अक्षरा को धोखा देकर पवन सिंह ने क्यों की थी ज्योति सिंह से शादी
भोजपुरी अदाकारा ने आगे कहा, मैंने गुस्से में तुरंत पवन सिंह को कॉल किया. हालांकि उन्होंने भी मेरा फोन नहीं उठाया. मैंने हार नहीं मानी और लगातार कॉल करती रही. बाद में जब उनका कॉल बैक आया, तो शादी का रीजन पूछा. उन्होंने बड़े ही शांति से जवाब दिया और कहा कि मैं आपको क्या बोलूं, मैं समझेंगी नहीं. मेरे लिए इस दुनिया में मेरी मां से बढ़कर कुछ भी नहीं है, वो जो कहेंगी मैं मान लूंगा. उनकी इज्जत से बढ़कर कुछ भी नहीं है. इसलिए वह जैसा कहेंगी करूंगा. पवन सिंह ने साल 2018 में बलिया की ज्योति सिंह संग शादी रचाई थी. हालांकि अब उनका रिश्ता कुछ ठीक नहीं चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










