Pawan Singh Babu Ji Song: 'बाबू जी' गाने में छलका पवन सिंह का दर्द, हर बेटे के दिल को छू जाएगा ये जज्बात
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 15 Aug 2025 5:24 PM
Pawan Singh Babu Ji Song
Pawan Singh Babu Ji Song: पवन सिंह की 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सूर्यवंशम' और उसका इमोशनल गाना 'बाबू जी' एक बार फिर चर्चा में है. जानें गाने की खासीयत और फिल्म ले बारे में सबकुछ.
Pawan Singh Babu Ji Song: पावर स्टार पवन सिंह की 2024 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म ‘सूर्यवंशम’ दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट साबित हुई. दमदार एक्शन, इमोशनल फैमिली ड्रामा और इमोशनल कहानी ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया. फिल्म में पवन सिंह का किरदार बेहद असरदार रहा, खासकर उनके पिता के निधन पर आधारित इमोशनल गाना ‘बाबू जी’ लोगों के दिलों को छू गया. हाल ही में रिलीज हुआ यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.
यहां देखें गाने का वीडियो-
पवन सिंह की आवाज में दर्द और प्यार
फिल्म सूर्यवंशम का इमोशनल गाना ‘बाबू जी’ यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है और इस गाने ने फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है. इसे खुद पवन सिंह ने गाया है और गाने में उनका अभिनय भी उतना ही असरदार है. गाने में उन्हें अपने ऑन-स्क्रीन पिता के लिए रोते और बिलखते हुए देखा जा सकता है.
इस गाने के गीतकार प्यारे लाल यादव हैं और संगीत रजनीश मिश्रा ने दिया है. पवन सिंह के इस गाने को यूट्यूब चैनल सुर म्यूजिक पर अपलोड किया गया है. फिल्म के निर्माता प्रशांत निशांत ने गाने का टीजर शेयर करते हुए लिखा था, “कल सुबह मेरे दिल के करीब बहुत ही बेहतरीन मार्मिक गीत पावर स्टार पवन सिंह की आवाज में ‘ए बाबू जी’ रिलीज हो रहा है.”
‘सूर्यवंशम’ में पवन सिंह की दमदार एक्टिंग
फिल्म 30 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसे रजनीश मिश्रा ने डायरेक्ट किया और उन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी थी. फिल्म में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस आस्था सिंह मुख्य भूमिका में नजर आईं.
इस फिल्म ने साबित किया कि पवन सिंह न केवल एक्शन में माहिर हैं, बल्कि इमोशनल किरदारों में भी बेहतरीन छाप छोड़ सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










