ePaper

Aaho Raja: पवन सिंह के आहो राजा गाने ने 3 महीने में 100 मिलियन व्यूज किया पार, आप भी सुने ये धांसू सॉन्ग

Updated at : 01 Mar 2025 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
Aaho Raja song

Aaho Raja song

Aaho Raja: पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं. एक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. पावर स्टार का गाना रिलीज होते ही मिनटों में वायरल होकर ट्रेंडिंग में चला जाता है. अब उनका गाना 'आहो राजा' ने 100 मिलियन पार कर गाया है.

विज्ञापन

Aaho Raja: भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह का नाम सबसे ऊपर हैं. एक्टर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने गानों के लिए पॉपुलर हैं. यूं तो इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सिंगर है, जिन्होंने कई सुपरहिट गाने गाये हैं, लेकिन पवन सिंह के गानों को लेकर फैंस में अलग ही क्रेज हैं. इनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं, तभी तो उनके सॉन्ग रिलीज होते ही वायरल हो जाते है. इसी बीच उनका एक और गाना ‘आहो राजा’ सुपरहिट हो चुका हैं.

पवन सिंह के इस गाने ने पार किया 100 मिलियन व्यूज

पवन सिंह का गाना ‘आहो राजा’ ने सिर्फ 4 महीने के अंदर यूटयूब पर 100 मिलियन व्यूज हासिल कर एक अलग पहचान बना ली हैं. इंस्टाग्राम में इस गाने के अब तक 2.5 मिलियन से ज्यादा रील्स बनाई जा चुकी हैं. सॉन्ग में पवन के साथ अभिनेत्री दर्शना बनिक की जोड़ी नजर आ रही हैं. इसके लिरिक्स प्रिंस प्रियेदर्शी ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह ने दिए हैं. पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक रील भी शेयर की, जिसमें लिखा ‘एक बार फिर इतने कम समय में 100 मिलियन का प्यार देने के लिए धन्यवाद.’

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

भोजपुरी से बॉलीवुड तक चमका पवन सिंह का सिक्का

पवन सिंह का सिक्का सिर्फ भोजपुरी में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी चमका है. साल 2024 में स्त्री 2 में आई नहीं गाकर उन्होंने वर्ल्डवाइड पॉपुलैरिटी हासिल की. इस गाने को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया और यह रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में चली गई. अब होली के समय में एक्टर के एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola