ePaper

Navratri Special Bhojpuri Song: नवरात्रि पर छाया अरविंद अकेला कल्लू का जादू, ‘चुनरिया चढ़ावे चल’ ने भक्तों को किया झूमने पर मजबूर

Updated at : 09 Sep 2025 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
Navratri Special Bhojpuri Song

अरविंद अकेला कल्लू नवरात्रि सोशल भजन, फोटो - इंस्टाग्राम

Navratri Special Bhojpuri Song: नवरात्रि से पहले भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का नया भक्ति गीत ‘चुनरिया चढ़ावे चल’ रिलीज होते ही छा गया है. कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज बटोर चुके इस गाने में भक्ति और आस्था का संगम देखने को मिलता है.

विज्ञापन

Navratri Special Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू का नवरात्रि स्पेशल गाना आज यानी 9 सितंबर को रिलीज हो चुका है. गाने का नाम ‘चुनरिया चढ़ावे चल’ है, जो रिलीज होने के सिर्फ चार घंटे के भीतर ही इसे 14 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर चुका हैं. इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और मशहूर गायिका शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. दोनों की जोड़ी पहले भी कई बार सुपरहिट हो चुकी है और इस बार भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. गाने के वीडियो में कल्लू के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस प्रिया रघुवंशी नजर आ रही हैं.

गाने की खासियत 

वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू और प्रिया पति-पत्नी का किरदार निभा रहे हैं. प्रिया कल्लू को नींद से उठाती है और दोनों घर से माता रानी को चुनरी चढ़ाने मंदिर पहुंचते हैं. पूरे गाने में मां दुर्गा की भक्ति और आस्था का रंग दिखाई देता है. गाने के डांस स्टेप्स और मेलोडी दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं. कल्लू और प्रिया की कैमिस्ट्री गाने को और भी आकर्षक बना रही है. यूट्यूब पर कमेंट्स में लोग लिख रहे हैं कि इस गीत ने उन्हें नवरात्रि का एहसास दिला दिया है. गाने के बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं और संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है.

नवरात्रि का महत्व

बता दें, शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हो रही है. यह पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का अवसर होता है. जगह-जगह माता की प्रतिमा स्थापित की जाती है और कई भक्त अखंड ज्योति जलाकर मां की आराधना करते हैं. इस दौरान भक्ति गीतों का अपना अलग ही महत्व होता है. ऐसे गीत भक्तों के मन में आस्था जगाते हैं और पर्व की रौनक को दोगुना कर देते हैं. नवरात्रि के इस माहौल में ‘चुनरिया चढ़ावे चल’ भक्तों के लिए खास तोहफा बनकर आया है, जिसके भक्ति भरे बोल इसे नवरात्रि का हिट गीत बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Navratri Special Bhojpuri Song: देवी भक्ति में डूबे पावर स्टार पवन सिंह, इंटरनेट पर धमाल मचा रहा ‘लामी लामी केश’ गीत

ये भी पढ़ें: Navratri Special Bhojpuri Song: नवरात्रि आते ही फिर छाया खेसारी लाल का ‘माटी के मूर्ति से’, 21 मिलियन पार पहुंचा व्यूज

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola