Navratri Special Bhojpuri Song: देवी भक्ति में डूबे पावर स्टार पवन सिंह, इंटरनेट पर धमाल मचा रहा ‘लामी लामी केश’ गीत

Updated:
विज्ञापन

पवन सिंह का नवरात्रि स्पेशल देवी गीत, फोटो – यूट्यूब

Navratri Special Bhojpuri Song: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का देवी गीत ‘लामी लामी केश’ नवरात्रि से पहले सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 6 अक्टूबर 2024 को रिलीज हुआ यह गाना अब तक 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ पा चुका है और शारदीय नवरात्रि 2025 की तैयारियों में भक्तों की पहली पसंद बन गया है.

विज्ञापन

Navratri Special Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का एक देवी गीत इस समय सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इस गाने के बोल हैं ‘लामी लामी केश’, जिसे सुनते ही श्रोताओं के दिल में भक्ति का भाव जाग उठता है. हर साल की तरह इस बार भी नवरात्रि से पहले पवन सिंह का यह भक्ति गीत तेजी से लोगों की पसंद बन रहा है और यूट्यूब पर लगातार ट्रेंड कर रहा है. इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर 2025 से होने वाली है. इस बीच पवन सिंह का यह गाना हर भक्तों के बीच वायरल हो रहा है. 

विज्ञापन

14 मिलियन से ज्यादा मिले व्यूज

भोजपुरी संगीत जगत का देवी गीतों से गहरा नाता रहा है. खासकर पवन सिंह के भक्ति गाने नवरात्रि पर हर साल खूब सुने जाते हैं. ‘लामी लामी केश’ भी उन्हीं सुपरहिट गीतों में से एक है. इस गाने को खुद पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है, इसके बोल विजय चौहान ने लिखे हैं और संगीत अजय सिंह एजे ने दिया है. यह गाना 6 अक्टूबर 2024 को T-Series Hamaar Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था. रिलीज के बाद से अब तक इसे 14 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. दर्शक इस गाने को बार-बार सुनकर मां दुर्गा की भक्ति में लीन हो रहे हैं.

नवरात्रि का महत्व

बात करें नवरात्रि की, तो यह पर्व साल में दो बार आता है, चैत्र और शारदीय नवरात्रि. शारदीय नवरात्रि को अधिक महत्व दिया जाता है क्योंकि इसे शक्ति की उपासना का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है. इस बार शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर, सोमवार से 1 अक्टूबर, बुधवार तक होगी, जिसमें नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाएगी. अंतिम दिन विजयादशमी या दशहरा मनाया जाएगा, जो इस साल 2 अक्टूबर को है. नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर पवन सिंह का ‘लामी लामी केश’ गाना भक्तों के लिए खास भक्ति रस घोल रहा है.

ये भी पढ़ें: Navratri Special Bhojpuri Song: नवरात्रि आते ही फिर छाया खेसारी लाल का ‘माटी के मूर्ति से’, 21 मिलियन पार पहुंचा व्यूज

ये भी पढ़ें: Navratri Special Bhojpuri Song: नवरात्रि पर वायरल हुआ अक्षरा सिंह का ‘आपन तलवार दे दा’ भजन, बेटी को निर्भया बनाने के लिए मां अम्बे से मांगी शक्ति

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola