माही श्रीवास्तव का 'गवना Vs खेलवना' हुआ सुपरहिट, 2 मिलियन क्लब में एंट्री

Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Apr 2026 12:11 PM

विज्ञापन

माही श्रीवास्तव, फोटो- यूट्यूब

Mahi Shrivastava Gawana Vs Khelawana: माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. देसी कहानी और माही की शानदार एक्टिंग ने इसे खास बना दिया है.

विज्ञापन

Mahi Shrivastava Gawana Vs Khelawana: भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टी भारती का गाना ‘गवना Vs खेलवना’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है. इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया, जहां इसने बहुत कम समय में 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए.

माही श्रीवास्तव के देसी अंदाज ने जीता दिल

भोजपुरी गानों की खासियत हमेशा से उनकी देसी कहानी और लोक संस्कृति से जुड़ाव रही है, और यह गाना भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाता है.‘गवना वीएस खेलवना’ में एक नई दुल्हन की भावनाओं को दिखाया गया है, जो अपनी शादी के बाद भी ससुराल नहीं जा पाई है. इस इंतजार और बेचैनी को गीत के बोल और वीडियो दोनों में बेहद सादगी के साथ पेश किया गया है. वीडियो में माही श्रीवास्तव का देसी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. एक नवविवाहिता के रूप में उनकी मासूमियत, शिकायत और भावनाएं गाने को और भी असरदार बनाती हैं.

यहां देखें वीडियो

टीम के कलाकार

इस गाने को सृष्टी भारती ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं. संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है, जिसने गाने को और भी मधुर बना दिया है. वीडियो का निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है और पूरी टीम ने मिलकर इसे शानदार रूप दिया है.

सफलता पर माही ने जताई खुशी

गाने की सफलता पर माही श्रीवास्तव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह एक प्योर लोकगीत है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है. उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सपोर्ट की वजह से ही गाना इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर पाया है.

यह भी पढ़ें- अंकुश राजा- शिल्पी राज की आवाज में ‘कमरिया लिखवाली’, पल्लवी पांडेय के लुक्स ने जीता दिल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola