अंकुश राजा- शिल्पी राज की आवाज में ‘कमरिया लिखवाली’, पल्लवी पांडेय के लुक्स ने जीता दिल

Updated:
विज्ञापन
Ankush Raja New Bhojpuri Song Kamariya Likhwali

अंकुश राजा और पल्लवी पांडेय, फोटो- यूट्यूब

Ankush Raja New Bhojpuri Song Kamariya Likhwali: भोजपुरी गाना ‘कमरिया लिखवाली’ दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. गाने में पल्लवी पांडेय का देसी और वेस्टर्न दोनों तरह का लुक देखने को मिलता है.

विज्ञापन

Ankush Raja New Bhojpuri Song Kamariya Likhwali: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर नया धमाका देखने को मिल रहा है. आज ‘कमरिया लिखवाली’ सॉन्ग रिलीज हुआ है. ये गाना के वाई स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है. अंकुश राजा और शिल्पी राज की आवाज से सजा यह गाना अपने म्यूजिक के साथ-साथ वीडियो प्रेजेंटेशन को लेकर भी चर्चा में है, जिसमें एक्ट्रेस पल्लवी पांडेय है.

पल्लवी पांडेय का खूबसूरत लुक

‘कमरिया लिखवाली’ वीडियो में पल्लवी पांडेय कभी पारंपरिक भारतीय लुक में नजर आती हैं, तो कभी वेस्टर्न आउटफिट में दिखाई देती हैं. साड़ी और लहंगे जैसे ट्रेडिशनल पहनावे में वह देसी अंदाज पेश करती हैं, वहीं दूसरी ओर वेस्टर्न ड्रेस में उनका मॉडर्न और ग्लैमरस लुक भी देखने को मिलता है. अंकुश राजा और पल्लवी पांडेय की केमिस्ट्री स्क्रीन पर शानदार नजर आती है. गाने की शूटिंग, लोकेशन और कोरियोग्राफी भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. यह गाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब पर अच्छा रिस्पॉन्स हासिल कर रहा है. अब तक इस पर 3000 से ज्यादा व्यूज आए हैं और ये बढ़ रहा है.

‘कमरिया लिखवाली’ सॉन्ग का वीडियो

गाने के टीम की डिटेल

  • गीतकार: यादव राज
  • संगीत: विकी वोक्स
  • वीडियो : टीम वाई आर
  • निर्देशक: विवेक कुमार साजन
  • कोरियोग्राफर: गोलू रोबोट
  • कैमरा: ब्रिजेश यादव, नवीन जी
  • एडिटर : अंगद पाल
  • डीआई : रोहित सिंह
  • निर्माता: एम यादव
  • विशेष धन्यवाद : पंकज राय भैया (सीए)
  • प्रोडक्शन : सोनू राजभर
  • एक्सक्लूसिव डिजिटल पार्टनर: ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन प्राइवेट लिमिटेड
  • कंपनी/लेबल: केवाई स्टूडियो

यह भी पढ़ें- ‘राजा हो छुटिया लेला ना’ में समर सिंह का धमाल, आराध्या सिंह की अदाओं ने बढ़ाई दीवानगी

यह भी पढ़ें- अरविंद अकेला का गाना ‘सुघर सुघर माल भौजी’ रिलीज, कल्लू और प्रिया रघुवंशी की केमिस्ट्री ने बढ़ाया क्रेज

यह भी पढ़ें- ‘पोछे ओठलाली’ ने मचाया धमाल, राकेश मिश्रा और प्रिया रघुवंशी की जोड़ी छाई

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola