Khesari Lal Yadav: यूट्यूब पर ट्रेंडिंग स्टार का '14 के होली बा' गाना ने मचाया गदर, चंद घंटों में बटोरे लाखों व्यूज
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Holi song
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का नया होली स्पेशल भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल '14 के होली बा' है. इस गाने को अब यूट्यूब पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. साथ ही गाने ने लाखों व्यूज भी अपने नाम कर लिए हैं.
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का कोई भी गाना रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगता है. यही वजह है कि एक्टर-सिंगर को उनके फैंस ट्रेंडिंग स्टार कहकर पुकारते हैं. ऐसे में अब होली को आने में एक महीना ही रह गया है, लेकिन उससे पहले ही खेसारी ने फागुन के त्यौहार पर दो जबरदस्त गाने निकाल दिए हैं. इनमें से एक आज बुधवार को रिलीज हुआ, जिसका टाइटल ’14 के होली बा’ है. यह गाना यूट्यूब पर आते ही बवाल काट रहा है और दर्शकों से खूब प्यार भी बटोर रहा है. साथ ही इस गाने को चंद घंटों में लाखों व्यूज भी मिल गए हैं. तो चलिए इस गाने पर एक नजर डालते हैं.
यहां देखें खेसारी लाल यादव का नया गाना-
खेसारी लाल यादव का होली स्पेशल सॉन्ग
खेसारी लाल यादव का नया गाना होली स्पेशल सॉन्ग है, जो रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है. इस गाने को पम्मी रिकॉर्ड्स (PAMMY RECORDS) यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है, जिसमें खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है. इसके साथ ही वह गाने के वीडियो में थिरकते हुए भी नजर आए हैं. व्यूज की बात करें तो इस गाने ने महज 6 घंटे में इस गाने को तीन लाख 56 हजार व्यूज मिल चुके हैं.
फैंस ने दी जमकर प्रतिक्रिया
खेसारी लाल का यह गाना रोमांस, ड्रामा और रोमांच से भरपूर है, जिसे सुनते ही आप थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे. इस गाने पर अब लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. एक यूजर ने लिखा, ‘खेसारी ने हमारी होली स्पेशल बनाने का इंतजाम कर दिया’. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘होली स्पेशल हिट गाना’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह गाना ट्रेंडिंग में आकर रहेगा’.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










