अंकुश राजा का नया सैड सॉन्ग ‘बेवफाई’ रिलीज, दर्दभरे बोल छू रहे फैंस के दिल

Updated:
विज्ञापन

अंकुश राजा न्यू भोजपुरी सॉन्ग, फोटो – यूट्यूब

Ankush Raja New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर अंकुश राजा का एक बेहद इमोशनल और नया वीडियो सॉन्ग बेवफाई रिलीज हो गया है. इस दर्दभरे गाने के वीडियो में अंकुश राजा के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस जान्हवी मिश्रा नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Ankush Raja New Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों के शौकीनों के लिए अंकुश राजा की आवाज में एक बहुत ही इमोशनल कर देने वाला गाना ‘बेवफाई’ दर्शकों के बीच आ चुका है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. इस गाने का म्यूजिक और इसके बोल इतने गहरे हैं कि यह सीधे दर्शकों के दिलों को छू रहा है. इस गाने के लिरिक्स प्रिया प्रियदर्शी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. अब फैंस इस गाने पर लगातार अपनी रिएक्शन दे रहे हैं.

खूबसूरत नजर आ रही हैं एक्ट्रेस जान्हवी मिश्रा

इस नए गाने के वीडियो में भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस जान्हवी मिश्रा नजर आ रही हैं. पूरे वीडियो के दौरान जान्हवी मिश्रा बेहद हसीन और खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. उनके एक्सप्रेशंस गाने के मूड के हिसाब से बहुत ही शानदार हैं. वीडियो में उनका एक्सप्रेशंस दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है और लोग उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

प्रेमिका को दूसरे के साथ देख टूट गया अंकुश का दिल

गाने के वीडियो के अंदर एक बेहद ही इमोशनल कहानी को फिल्माया गया है. वीडियो के सीन में दिखाया गया है कि अंकुश अपनी ऑन-स्क्रीन प्रेमिका जान्हवी मिश्रा को किसी दूसरे शख्स के साथ देख लेते हैं. अपनी मोहब्बत को किसी और के साथ देखकर अंकुश का दिल बुरी तरह टूट जाता है. वह अपनी प्रेमिका की इस हरकत से अंदर से पूरी तरह बिखर जाते हैं और काफी ज्यादा उदास और भावुक नजर आते हैं.

गाने का वीडियो देखें

गाने के बोल में बयां किया बेवफाई का दर्द

दिल टूटने के बाद अंकुश राजा इस गाने के जरिए अपने दिल का हाल बयां करते हैं. वह गाने में बहुत ही दर्दभरे अंदाज में कहते हैं कि उनकी आंखों में समंदर जितना पानी भरा हुआ है. इसके साथ ही वह गाते हुए कहते हैं कि यह बेवफाई भी अपने आप में एक पूरी कहानी है. अंकुश राजा के मुंह से निकले ये शब्द और उनका रोता हुआ चेहरा दर्शकों को भी भावुक कर दे रहा है. अब तक इस म्यूजिक वीडियो ने एक लाख 52 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं और यह आंकड़ा तेजी से आगे बढ़ रहा है.

फैंस के रिएक्शन

यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का गाना ‘चॉकलेट’ रिलीज, पूजा निषाद के ग्लैमरस लुक ने खींचा ध्यान

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola