शिल्पी राज का गाना 'चॉकलेट' रिलीज, पूजा निषाद के ग्लैमरस लुक ने खींचा ध्यान

Published by : Anushka Singh Updated At : 14 Jun 2026 3:19 PM

विज्ञापन

Shilpi Raj New Bhojpuri Song

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: विजय चौहान और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना 'चॉकलेट' रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा में आ गया है. गाने में पूजा निषाद का ग्लैमरस अंदाज और विजय चौहान के साथ उनकी मजेदार नोकझोंक लोगों को खूब पसंद आ रही है.

विज्ञापन

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर विजय चौहान और शिल्पी राज एक बार फिर अपने फैंस के लिए नया गाना ‘चॉकलेट’ लेकर आए हैं. रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में पूजा निषाद अपनी स्टाइलिश और ग्लैमरस मौजूदगी से अलग ही रंग जमाती नजर आ रही हैं, जबकि विजय चौहान का चुलबुला अंदाज वीडियो को और भी मजेदार बना देता है.

विजय चौहान ने किया इंप्रेस करने का प्रयास

गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस पूजा निषाद बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं. उनका कॉन्फिडेंट अंदाज और शानदार एक्सप्रेशंस वीडियो को खास बनाते हैं. स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. गाने की कहानी में विजय चौहान पूजा निषाद से बातचीत करते हुए नजर आते हैं. वह उनसे पूछते हैं कि वह सिंगल हैं या डबल और अपने मजेदार अंदाज में उन्हें इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं. गाने के बोल और दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री इस पूरे सीन को एंटरटेनिंग बना देती है.

गाने का वीडियो

शिल्पी राज की आवाज ने बढ़ाया मजा

शिल्पी राज की आवाज में एक मजेदार जवाब सुनने को मिलता है. गाने में लड़की साफ कहती है कि वह सब समझ रही है और उसे पता है कि उसे रिझाने की कोशिश की जा रही है. यही नोकझोंक और मजेदार बातचीत गाने को और भी दिलचस्प बना देती है.

गाने के पीछे की टीम

‘चॉकलेट’ गाने को विजय चौहान और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल भागीरथ पाठक ने लिखे हैं, जबकि संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है. वीडियो का निर्देशन जितेंद्र जीतू जिट्ज ने किया है और इसमें पूजा निषाद मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं. रिलीज के बाद यह गाना भोजपुरी दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘दिल देना है दान में’ गाने में आम्रपाली दुबे संग जमी रौशन रोही की जोड़ी, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola