Kajal Raghwani Nacha Kawariya Jhum Ke Song: काजल के 'नाच कांवरिया झूम के' पर झूम उठे कांवरिए, यूट्यूब पर लाखों व्यूज बटोरकर बना हिट मशीन
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 23 Jul 2025 4:18 PM
Kajal Raghwani Nacha Kawariya Jhum Ke Song
Kajal Raghwani Nacha Kawariya Jhum Ke Song: काजल राघवानी का सावन स्पेशल गीत "नाच कांवरिया झूम के" यूट्यूब पर वायरल हो गया है. इसी के साथ इस गाने ने 1 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं.
Kajal Raghwani Nacha Kawariya Jhum Ke Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार काजल राघवानी एक बार फिर अपने फैंस के बीच धूम मचा रही हैं. सावन के मौके पर उनका लेटेस्ट कांवड़ गीत “नाच कांवरिया झूम के” यूट्यूब पर वायरल हो गया है. इस गाने ने 1 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर लिए हैं और सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रेंड कर रहा है. ऐसे में अगर आपने अबतक यह गाना नहीं सुना हैं तो आइए पहले इसके बारे में सबकुछ बताते हैं.
काजल राघवानी के सावन स्पेशल ने मचाई धूम
गाने को सुमित चंद्रवंशी और शिल्पी राज ने गाया है और बोल भी सुमित ने ही लिखे हैं. गाना लियो भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. काजल ने खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो क्लिप साझा कर 1 मिलियन व्यूज का जश्न मनाया. उन्होंने गाने को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आशीर्वाद बना रहे… सुपर रिस्पॉन्स कांवड़ गीत.”
गाने की खासियत
इस गाने के वीडियो में काजल राघवानी भगवा रंग की साड़ी में माथे पर चंदन और हाथ में चिल्लम लिए नजर आ रही हैं. वह पूरी तरह भोले की भक्ति में लीन हैं. वहीं, उनके साथ के बाकी लोग भी झूमते हुए नजर आ रहे हैं.
दूसरा सावन गीत भी रहा हिट
काजल का दूसरा सावन गीत “लइका दिलादी फरारी वाला” भी फैंस के बीच खासा पसंद किया जा रहा है. इस गाने को सुमित चंद्रवंशी और प्रीति राज ने गाया है और म्यूजिक आर्यन पॉटर ने दिया है। गाने के वीडियो में काजल राघवानी के साथ सुमित चंद्रवंशी नजर आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










