अनुपमा यादव का नया सैड सॉन्ग ‘भूल गइला’ रिलीज, वीडियो देखें

भूल गइला न्यू भोजपुरी सॉन्ग, फोटो- यूट्यूब
Bhul Gaila Bhojpuri Song: भोजपुरी की मशहूर गायिका अनुपमा यादव का नया गाना ‘भूल गइला’ रिलीज हो गया है. वीडियो में विक्टर यादव, नेहा गोस्वामी और अपडेटेड बिहारन की तिकड़ी देखाई देती है.
Bhul Gaila Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की दमदार आवाज अनुपमा यादव एक बार फिर अपने नए दर्दभरा ‘भूल गइला’ गाने के साथ वापस आ गई हैं. यह गाना आज 26 अप्रैल को उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. अब तक इस म्यूजिक वीडियो ने 2 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं और यह आंकड़ा लगातार आगे की ओर बढ़ रहा है.
विक्टर यादव का अफेयर से टूटी प्रेमिका
गाने के वीडियो में एक बहुत ही इमोशनल कहानी दिखाई गई है. इसमें विक्टर यादव अपनी प्रेमिका के साथ रहते हुए भी अफेयर चला रहे होते हैं. जब उनकी प्रेमिका (अपडेटेड बिहारन) को इस धोखे के बारे में पता चलता है, तो वह पूरी तरह टूट जाती हैं. विक्टर यादव और नेहा गोस्वामी की केमिस्ट्री के बीच अपडेटेड बिहारन का दर्द दर्शकों की आंखों में आंसू ला देगा. एक्ट्रेस विक्टर से प्यार में धोखा मिलने की बातें करती दिखाई दे रही है.
गाने का वीडियो देखें और सुनें
शानदार म्यूजिक और टीम का कमाल
इस गाने की सफलता के पीछे एक बेहतरीन टीम का हाथ है. अनुपमा यादव की दर्दभरी आवाज को संगीत प्रेमी खूब पसंद कर रहे हैं. गाने के गहरे और दिल को छू लेने वाले बोल प्रणव बिहारी ने लिखे हैं, जो सीधे दिल पर दस्तक देते हैं. वहीं, आकाश मिश्रा के संगीत ने इस सैड सॉन्ग में एक नई जान फूंक दी है. वीडियो का निर्देशन आशिष पार्क ने किया है, जिन्होंने कहानी को स्क्रीन पर बहुत ही इमोशनल तरीके से पेश किया है. यह पूरा प्रोजेक्ट अभिजीत कुमार की परिकल्पना पर आधारित है, जो अनुपमा यादव के ऑफिशियल लेबल पर रिलीज किया गया है.
यह भी पढ़ें: सृष्टि भारती का नया गाना ‘करिया कुर्ती’ हुआ वायरल, मुस्कान जयसवाल ने पति से की खास फरमाइश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनुष्का सिंह
अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










