Bhojpuri Teej Hit Song: हरतालिका तीज पर छाया निशा उपाध्याय का सुपरहिट भक्ति गीत ‘तीज व्रत भूखल बानी’, सुहागिनों की बनी पसंद

हरतालिका तीज स्पेशल भोजपुरी गाना. Image Source: Instagram
Bhojpuri Teej Hit Song: हरतालिका तीज 2025 पर भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय का गाना ‘तीज व्रत भूखल बानी’ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. जानें इसके व्यूज, गायक-गीतकार और लोकप्रियता की पूरी डिटेल.
Bhojpuri Teej Hit Song: 26 अगस्त 2025 को हरतालिका तीज का पर्व पूरे देश में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा, मेहंदी और सजावट के साथ इस खास दिन की तैयारी में लगी हुई हैं. तीज व्रत को सबसे कठिन उपवासों में से एक माना जाता है क्योंकि इसमें न तो भोजन और न ही पानी ग्रहण किया जाता है, यहां तक कि व्रती महिलाएं पूरी रात जागरण भी करती हैं. विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं, जबकि अविवाहित कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं.
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी तीज के अवसर पर कई गाने रिलीज छाए हुए हैं, जो महिलाओं के बीच खूब पसंद किए जाते हैं. इन्हीं में से एक निशा उपाध्याय का सुपरहिट भक्ति गीत ‘तीज व्रत भूखल बानी’ है. आइए इस गाने के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.
सोशल मीडिया पर छाया गाना
यह गाना तीज के मौके पर महिलाओं की पसंदीदा प्लेलिस्ट का हिस्सा बन चुका है. ‘तीज व्रत भूखल बानी’ को निशा उपाध्याय ने गाया है और वे खुद इस गाने में नजर भी आती हैं. गाने के बोल महेश परदेशी ने लिखे हैं, संगीत कैलाश ने का है और पारस मिधा ने इसे कंपोज किया है.
व्यूज और लोकप्रियता
यह गीत 28 अगस्त 2019 को यूट्यूब चैनल Wave Music पर अपलोड किया गया था. अब तक इसे 4.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. Wave Music के 66.8 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं, जिसके कारण यहां रिलीज होने वाले गाने तेजी से लाखों-करोड़ों दर्शकों तक पहुंचते हैं.
इस गाने में निशा उपाध्याय ने तीज व्रत रखने वाली महिलाओं की भावनाओं, उनकी भक्ति और पति के प्रति समर्पण को दिल छू लेने वाली आवाज दी है. यही वजह है कि यह गाना हर साल तीज पर खासतौर से सुना जाता है.
यह भी पढ़ें: Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह का तीज स्पेशल ‘तीज के व्रत ह पावन’ रिलीज, सोलह शृंगार कर सुहागिन बनीं एक्ट्रेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










