Bhojpuri Song: शराब की बोतल हाथ में लिए दिल टूटे आशिक बने खेसारी लाल, आस्था सिंह से बोले- 'अब तू सतावल छोड़ दे'

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song

Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया इमोशनल गाना 'अब तू सतावल छोड़ दे' यूट्यूब पर रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है. गाने में हिट मशीन के इमोशनल अंदाज ने दर्शकों का दिल छू लिया है.

विज्ञापन

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन कहे जाने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया इमोशनल गाना ‘अब तू सतावल छोड़ दे’ यूट्यूब पर आते ही गदर काट रहा है. इस गाने में खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आस्था सिंह की इंटेंस केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. यह एक ब्रेकअप सॉन्ग है, जिसमें दर्द और जुदाई की गहरी भावना फैंस की आंखें नम कर रही है. ऐसे में आइए इस गाने के बाए में विस्तार से जानते हैं.

24 घंटों में हुई व्यूज की बरसात

खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर अपने फैंस के लिए एक नया गाना ‘अब तू सतावल छोड़ दे’ लेकर आए हैं, जिसने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. 29 मार्च 2025 को रिलीज हुए इस गाने ने महज 24 घंटे के अंदर ही 15 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर कर लिए, जिससे यह साफ है कि दर्शकों को यह गाना खूब पसंद आ रहा है. इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ अभिनेत्री आस्था सिंह नजर आ रही हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से गाने को और भी खास बना दिया है. गाने की कहानी, म्यूजिक और दोनों कलाकारों की बेहतरीन केमिस्ट्री ने इसे दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया है.

दर्द और जुदाई का भरपूर मेल

‘अब तू सतावल छोड़ दे’ एक दर्दभरा और भावनात्मक गाना है, जो प्यार, टूटे रिश्ते और बिछड़ने के गहरे एहसास को बयां करता है. इस गाने में एक प्रेमी (खेसारी लाल यादव) अपने टूटे दिल की तकलीफ को शराब के नशे में जाहिर करते हुए अपनी प्रेमिका (आस्था सिंह) से गुजारिश करता है कि वह अब उसे और सताना बंद कर दे और उसे उसकी हालात पर छोड़ दे. गाने के शब्दों में छुपा दर्द और संगीत की गहराई लोगो के दिल को छू रही है.

यह भी पढ़े: Ghibli Trend: ब्लॉकबस्टर फिल्मों से स्टार्स की वेडिंग फोटोज तक, बॉलीवुड पर छाया घिबली का खुमार

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola