Ghibli Trend: ब्लॉकबस्टर फिल्मों से स्टार्स की वेडिंग फोटोज तक, बॉलीवुड पर छाया घिबली का खुमार
Ghibli Trend with Bollywood
Ghibli Trend: बॉलीवुड पर चैटबॉट Chat GPT की नई तकनीक ‘घिबली’ का ट्रेंड सिर चढ़कर बोल रहा है. चाहे वो फिल्मों के आइकॉनिक सीन्स में मिम्स हों या सेलेब्स के वेडिंग फोटोज, सोशल मीडिया पर Ghibli वर्जन यूजर्स को बहुत पसंद आ रहा है.
Ghibli Trend: सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से छा रहा ‘Ghibli ट्रेंड’ चैटबॉट Chat GPT की नई तकनीक है, जिसमें यूजर्स Studio Ghibli के आइकॉनिक आर्ट स्टाइल में अपनी पसंद की तस्वीरें जनरेटर कर सकते हैं. इस ट्रेंड में आम आदमी से लेकर पूरा बॉलीवुड इंडसट्री डूबा हुआ है. ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्मों के आइकॉनिक सीन से लेकर सेलेब्स की वेडिंग फोटोज तक, सोशल मीडिया पर Ghibli ट्रेंड की धूम है. ऐसे में आइए आप भी इन मजेदार Ghibli तस्वीरों पर एक नजर डालिए.

Ghibli यूनिवर्स में बॉलीवुड फिल्में
Ghibli यूनिवर्स में स्त्री और सिरकटे के आमने-सामने से लेकर ‘ये जवानी है दीवानी के’ के आइकॉनिक सीन्स तक, दर्शकों की पसंदीदा फिल्में कुछ इस तरह दिखती हैं. इस लिस्ट में हाल ही में रिलीज हुई ‘छावा’, स्त्री 2, पुष्पा 2, दंगल, डीडीएलजे और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्में शामिल हैं.
सेलेब्स की वेडिंग फोटोज
Ghibli वर्जन में सेलेब्स की वेडिंग फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इनमें कियारा और सिद्धार्थ, रणबीर और आलिया और विराट और अनुष्का, सोनाक्षी और जहीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स की वेडिंग फोटोज बहुत खूबसूरत रूप में जेनेरेट हुई हैं.
बॉलीवुड आइकॉनिक सीन्स के Ghibli मिम्स
बॉलीवुड में कई ऐसे आइकॉनिक सीन्स रहे हैं, जिसने दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है. चाहे वह DDLJ के राज-सिमरन का ट्रैन वाला सीन, या भूलभुलैया में छोटा पंडित का मंदिर के बाहर बैठे रहने वाला सीन हो, सोशल मीडिया पर यूजर्स इन सीन्स को मिम्स के रूप में Ghibli वर्जन के साथ पेश कर रहे हैं.
यह भी पढ़े: Film Releases: वीकेंड में सिर्फ घूमकर न करें बर्बाद, सिनेमाघरों में देखें ये नई रिलीज धांसू फिल्में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










