Bhojpuri: राधा-कृष्ण के प्रेम में रंगा पवन सिंह का ‘कान्हा तू किसका दीवाना' भजन, आपने देखा क्या?
Published by : Shreya Sharma Updated At : 10 Aug 2025 12:22 PM
Bhojpuri
Bhojpuri: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह का एक गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. रक्षाबंधन के खत्म होते ही जन्माष्टमी की तैयारी शुरू हो गई है और ऐसे में पवन सिंह का 'कान्हा तू किसका दीवाना' इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है.
Bhojpuri: रक्षाबंधन के खत्म होते ही जन्माष्टमी 2025 का उत्साह चारों ओर दिखाई दे रहा है और इसी बीच भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का कृष्ण भजन ‘कान्हा तू किसका दीवाना’ सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. यह गाना भक्तों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है और इसकी मधुर धुन ने जन्माष्टमी से पहले माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया है. इस साल 16 अगस्त 2025 को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे समय में पवन सिंह का यह भजन भक्तों के दिलों को छू रहा है. इसे सुनकर लोग श्रीकृष्ण की भक्ति में खो जा रहे हैं और बार-बार इस गाने को प्ले कर रहे हैं.
कान्हा से सवाल करते है पवन सिंह
गाने ‘कान्हा तू किसका दीवाना’ में पवन सिंह कृष्ण से भावुक होकर सवाल करते हैं कि जब सभी गोपियां तुम्हारी दीवानी हैं, तो हे कान्हा, तुम किसके दीवाने हो? इस सवाल के साथ गाने में राधा-कृष्ण के प्रेम, गोपियों की भावनाओं और ब्रज की पावन भूमि की झलक बखूबी दिखाई गई है. गाने के बोल दिल को छू लेने वाले हैं और संगीत सुनते ही मन में भक्ति का भाव उमड़ पड़ता है. वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुए इस गाने को अब तक ढाई मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
कृष्ण की भक्ति में डूबे दर्शक
रिलीज के कुछ ही दिनों में यह तेजी से वायरल हो गया और जन्माष्टमी से पहले ही यह भक्तों की प्लेलिस्ट में शामिल हो चुका है. सोशल मीडिया पर लोग इसके क्लिप्स और रील्स बनाकर शेयर कर रहे हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ रही है. सावन और कई धार्मिक अवसरों पर पवन सिंह के गाने हमेशा धूम मचाते हैं. ‘कान्हा तू किसका दीवाना’ भी उनकी उसी भक्ति श्रृंखला का हिस्सा है, जिसने फैंस के दिल में जगह बना ली है. जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर यह गाना न सिर्फ मनोरंजन कर रहा है, बल्कि लोगों को भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम और भक्ति के रंग में रंग रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










