Bhojpuri: 'रेलिया' गाने में रितेश पांडे और डिंपल सिंह की जोड़ी ने फैंस को किया इमोशनल, सैड लव स्टोरी देख इंटरनेट पर मचा तहलका
Published by : Shreya Sharma Updated At : 08 Aug 2025 8:43 PM
Bhojpuri
Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर रितेश पांडे का नया गाना ‘रेलिया’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस सैड सॉन्ग में उनके साथ खूबसूरत एक्ट्रेस डिंपल सिंह नजर आ रही हैं और दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
Bhojpuri: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर और एक्टर रितेश पांडे एक बार फिर अपने नए गाने के साथ दर्शकों का दिल जीतने आ गए हैं. उनका नया भोजपुरी गाना ‘रेलिया’ हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है और आते ही चर्चा में आ गया है. इस गाने में उनके साथ खूबसूरत एक्ट्रेस डिंपल सिंह नजर आ रही हैं, जिनके साथ उनकी जोड़ी पहले भी कई सुपरहिट गानों में जम चुकी है. ‘रेलिया’ एक सैड सॉन्ग है, जिसमें पति-पत्नी के रिश्ते और उनके बीच की दूरी को भावुक अंदाज में दिखाया गया है.
गाने में दिखी इमोशनल स्टोरी
वीडियो में डिंपल सिंह अपने पति के लिए तरसती नजर आती हैं, जबकि रितेश पांडे भी अपनी पत्नी को याद करते हुए भावुक हो जाते हैं. गाने की कहानी छोटी होने के बावजूद दिल को छू जाती है. ‘रेलिया’ को खुद रितेश पांडे ने अपनी आवाज दी है. रिलीज से पहले ‘रेलिया’ का पोस्टर प्रियांशु सिंह म्यूजिक के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया था. इसमें रितेश और डिंपल की जोड़ी को देखकर ही फैंस अंदाजा लगा चुके थे कि गाना रोमांटिक और इमोशनल होगा. पोस्टर में दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी थी.
पहले भी मचा चुके हैं धमाल
रितेश पांडे और डिंपल सिंह की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में हिट मानी जाती है. दोनों ने पहले भी कई गानों में साथ काम किया है और हर बार फैंस ने उन्हें भरपूर प्यार दिया है. रितेश के पिछले हिट गानों में ‘लंदन से लाएंगे’ और ‘हैलो कौन… हम बोल रहे’ जैसे गाने शामिल हैं, जिन्हें यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिले और ये आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं. रिलीज के कुछ ही समय में ‘रेलिया’ को यूट्यूब पर अच्छे खासे व्यूज मिल गए हैं. कमेंट सेक्शन में फैंस ने रितेश और डिंपल की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की है.
ये भी पढ़ें: Bhojpuri: पवन सिंह पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हमार देशवा महान’ गाने से बढ़ाया देशप्रेम का जोश
ये भी पढ़ें: Bhojpuri: निरहुआ की दूल्हा वाली एंट्री ने मचाया धमाल, ‘बलमा बड़ा नादान 2’ का फर्स्ट लुक देख फैंस हुए क्रेजी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










