शिल्पी राज का नया गाना साड़ी लहराई के रिलीज, वीडियो में आस्था सिंह का छाया जलवा

Updated:
विज्ञापन
शिल्पी राज का नया गाना साड़ी लहराई के रिलीज, वीडियो में आस्था सिंह का छाया जलवा

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया भोजपुरी गीत ‘साड़ी लहराई के’ रिलीज हो गया है. इस गाने के म्यूजिक वीडियो में आस्था सिंह नजर आ रही हैं, उनका डांस फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों की दुनिया में जब भी शिल्पी राज की आवाज आती है, तो फैंस को कुछ अलग और धमाकेदार सुनने को मिलता है. अब उनका नया गाना ‘साड़ी लहराई के’ सामने आ चुका है. गाने के रिलीज होते ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वीडियो में आस्था सिंह की मौजूदगी ने इसे और भी खास बना दिया है. गाने का म्यूजिक और बोल और प्रेजेंटेशन. तीनों चीजें मिलकर इसे चर्चा में ला रही हैं. इस गाने को दर्शक IVY यशी म्य़ूजिक हिट्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं. खबर लिखे जाने तक गाने पर 2 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार आगे बढ़ता जा रहा है.

आस्था सिंह की अदाएं बनी खास आकर्षण

‘साड़ी लहराई के’ एक ऐसा गाना है जिसमें पूरा देसी फील मिलता है. वहीं शिल्पी राज की आवाज गाने को मजबूती देती है. उनके गाने का अंदाज हमेशा की तरह जोशीला और साफ सुनाई देता है. बोल आसान रखे गए हैं. जिससे लोग इसे जल्दी पकड़ रहे हैं. इस गाने का सबसे बड़ा आकर्षण आस्था सिंह का डांस और अंदाज है. उन्होंने पूरे वीडियो में जबरदस्त एनर्जी दिखाई है. गाने में एक्ट्रेस रेड कलर का साड़ी पहनी हैं, जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस अपने ऑन स्क्रीन देवर से शिकायत करते नजर आईं हैं. वह बोलती है कि तुम बाहर से बहुत दिन बाद आए हो. तुम्हारी पत्नी साड़ी लहरा के बाजार घूमती है.

देखें गाने का वीडियो

गाने के पीछे की टीम

  • साॉन्ग – साड़ी लहराई के
  • सिंगर – शिल्पी राज
  • लिरिक्स – नागेंद्र कुमार यादव
  • म्यूजिक – विकास यादव
  • एक्ट्रेस – आस्था सिंह

फैंस के रिएक्शन

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. अब सोशल मीडिया यूजर्स इस गाने का और आस्था सिंह का तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: परिधि सिंह के ठुमके संग छाया गोल्डी यादव का गाना ‘होठवा लागेला मधुशाला’, खूब मिला प्यार

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola