Bhojpuri News: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- दिनेश जी मेरे फेवरेट हैं

Amrapali Dubey on working with Dinesh Lal Yadav Nirahua
Bhojpuri News: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें सबसे ज्यादा मजा दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ काम करके आता है. जानें उनकी पहली भोजपुरी फिल्म और करियर से जुड़ी खास बातें
Bhojpuri News: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘बीड़ी’ को लेकर चर्चा में हैं. इस गाने में वह लंबे समय बाद सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ नजर आई हैं. खास बात यह है कि इस गाने को न सिर्फ आम्रपाली ने परफॉर्म किया है बल्कि उन्होंने इसे गाया भी है. रिलीज के बाद से ही यह गाना यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है. इस बीच एक्ट्रेस ने निरहुआ संग काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है.
आम्रपाली ने बताया किस एक्टर के साथ काम करना है पसंद?
बतकुचन यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू में आम्रपाली दुबे ने अपने करियर से जुड़ी बातें शेयर कीं. जब उनसे पूछा गया कि उन्हें किस भोजपुरी एक्टर के साथ काम करके सबसे ज्यादा मजा आता है, तो उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया, “दिनेश जी….ये भी कोई पूछने की बात है. मेरी सबसे ज्यादा फिल्म, मेरे ख्याल से ये कहने में मुझे बिल्कुल झिझक नहीं है कि मेरे करियर की 80 परसेंट फिल्में दिनेश जी के साथ हैं. साथ ही मैं उन को-एक्टर्स को भी थैंक्यू कहूंगी जिनकी वजह से मेरे काम में निखार आया है. यहां बैठकर जो मैं इतने अच्छे से भोजपुरी बोल रही हूं ये मेरे लिए बहुत कठिन था.”
“दिनेश जी मेरे फेवरेट…”
आम्रपाली ने यह भी बताया कि जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ की शूटिंग शुरू की थी, तब उन्हें भोजपुरी भाषा बोलने में काफी दिक्कत होती थी. लेकिन दिनेश लाल यादव के भाई मिठाई लाल यादव (जो उस फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर थे) ने उन्हें भोजपुरी सिखाई.
उन्होंने कहा, “एक शब्द भी बोलने के लिए मेरे लिए कठिन था. जब मैं निरहुआ हिंदुस्तानी की शूटिंग कर रही थी तब मिठाई लाल यादव जी जो दिनेश जी के चचेरे बड़े भाई हैं और उस फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर भी थे, उन्होंने मुझे भोजपुरी बोलना सिखाया. तो हर किसी का हाथ है मुझे भोजपुरी एक्ट्रेस बनाने में और उन सभी का मैं थैंक्यू कहूंगी, लेकिन दिनेश जी मेरे फेवरेट हैं और उनके साथ काम करना मुझे हमेशा पसंद आता है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










