Bhojpuri Holi Song: होली पर धमाल मचाएगा पवन सिंह का नया सॉन्ग 'लहंगवा लाल हो जाई', फैंस बोले- पावर स्टार के गाने के बिना…

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Bhojpuri Holi Song

Bhojpuri Holi Song: पावरस्टार पवन सिंह का नया होली सॉन्ग लहंगवा लाल हो जाई रिलीज हो चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. आइए जानते हैं इस सुपरहिट गाने के बारे में.

विज्ञापन

Bhojpuri Holi Song: जैसा कि आपको पता है, होली आने में अब कुछ ही समय बचा है. चारों तरफ सिर्फ होली के गाने गूंज रहे हैं और इस त्यौहार के माहौल में असली तड़का भोजपुरी गाने ही लगाते हैं. इसी बीच, भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह एक और धमाकेदार सॉन्ग लेकर आए हैं, जिसका नाम है लहंगवा लाल हो जाई. रिलीज होते ही यह जबरदस्त होली सॉन्ग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

लहंगवा लाल हो जाई सॉन्ग सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम

पवन सिंह के नए गाने लहंगवा लाल हो जाई को पवन सिंह ऑफिशियल नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने में पवन सिंह के साथ अदाकारा खुशी तिवारी नजर आ रही हैं, जिनके डांस और केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इस गाने को पवन के साथ शिल्पी राज ने गाया है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस गाने को अब तक 1.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 1.3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. साथ ही इसके व्यूज और भी बढ़ रहे हैं. इसके साथ ही यह यूट्यूब पर #2 On Trending पर भी है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

फैंस के जबरदस्त रिएक्शन

पवन सिंह और खुशी तिवारी की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इस गाने के वीडियो पर जमकर कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “अब सिर्फ यही बजेगा होली पर.” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “पवन सिंह के गाने के बिना हर चीज अधूरी लगती है.” फैंस इस गाने को जल्द ही यूट्यूब पर #1 On Trending पर लाने की बात कर रहे हैं.

पवन सिंह के सुपरहिट गाने

अगर पवन सिंह के कुछ अन्य सुपरहिट गानों की बात करें, तो इनमें “कमरिया हिला रही है”, “लहे लहे रंगब सलवरवा”, “लहंगवा लस-लस करता”, और “फलाना बो फरार भईली” शामिल हैं. इन सॉन्ग्स ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. इन गानों पर खूब सारे लाइक्स एंड कमेंट्स आए हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola