Bhojpuri Film: रितेश पांडेय की ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये 2’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, इमोशनल रोलर-कोस्टर में रोमांस और फैमिली ड्रामा का बेहतरीन तड़का

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 03 Dec 2025 3:08 PM

विज्ञापन

रितेश पांडेय की भोजपुरी फिल्म, फोटो- इंस्टाग्राम

Bhojpuri Film: रितेश पांडेय की भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ऐसे में जानें इमोशन, रोमांस और फैमिली ड्रामा से भरपूर ट्रेलर की खास बातें.

विज्ञापन

Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी निर्माता अभय सिन्हा, निर्देशक रजनीश मिश्रा और सुपरस्टार रितेश पांडेय, एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है. उनकी मच-अवेटेड फिल्म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये 2’ का ट्रेलर यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है, जिसे लॉन्च होते ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला.

ट्रेलर में इमोशन, रोमांस, रिश्तों का दर्द और फैमिली ड्रामा का पावरफुल पैक देखने को मिलता है. रितेश पांडेय का किरदार इस बार और ज्यादा गहरा, इमोशनल और संघर्षों से भरा नजर आ रहा है. ऐसे में आइए अब ट्रेलर की खासियत बताते हैं.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-

ट्रेलर की कहानी में क्या है खास?

ट्रेलर की शुरुआत रितेश पांडेय और उनकी पत्नी (अनारा गुप्ता) के इमोशनल हॉस्पिटल सीन से होती है. डॉक्टर सिर्फ मां को बचा पाती हैं, जिसके बाद पूरा परिवार सदमे में डूब जाता है. अनारा खुद में सिमटने लगती है और ससुर के पोते की इच्छा सुनकर पति से दूसरी शादी करने की बात कहती है.

रितेश इस बात को सिरे से नकार देते हैं, लेकिन अनारा उन्हें खुद से दूर करने लगती है. इसके बाद रितेश विदेश पहुंचते हैं, जहां उनकी मुलाकात अपर्णा मलिक से होती है. साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती हैं और कहानी एक इमोशनल टर्न लेती है. इसी बीच अनारा और उसके बाबूजी भी विदेश आ धमकते हैं और असली ड्रामा शुरू होता है.

रितेश अपर्णा को अपनी दोस्त की पत्नी बताकर छुपाते हैं, लेकिन एक दिन अपर्णा का उनके करीब आना सब कुछ बदल देता है. यहीं से सामने आती है रिश्तों की उलझनें, भावनाओं की टकराहट और एक बड़ा फैसला.

फिल्म की स्टार कास्ट और टीम

  • कलाकार: रितेश पांडेय, अपर्णा मलिक, अनारा गुप्ता, अमित शुक्ला, संजय
  • निर्माता: अभय सिन्हा
  • निर्देशक/लेखक/संगीतकार: रजनीश मिश्रा
  • गीतकार: प्यारे लाल यादव, कृष्णा बेदरदी, राकेश निराला, विनय निर्मल, रजनीश मिश्रा
  • गायक: रजनीश मिश्रा, देवेंद्र सिंह (देवा), प्रियंका सिंह
  • सिनेमैटोग्राफी: देवेन्द्र तिवारी
  • एडिटिंग: प्रीतम नायक
  • कोरियोग्राफी: प्रसून यादव, मनोज कुमार
  • कला निर्देशन: राजीव शर्मा
  • बैकग्राउंड स्कोर: शेखर सिंह
  • पीआरओ: रंजन सिन्हा

फिल्म को लेकर क्या बोले रितेश पांडेय?

रितेश पांडेय ने ट्रेलर रिलीज के बाद कहा, “‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये 2’ मेरे दिल के बेहद करीब है. पहले भाग को जितना प्यार मिला, उसी ने हमें यह सीक्वल बनाने की हिम्मत दी. इस बार कहानी और भी अधिक भावनात्मक, रोमांचक और परिवारिक मूल्यों से भरपूर है. दर्शक इसे जरूर आशीर्वाद देंगे.”

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

Thumb 002 1
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को
विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola