Bhojpuri Film: अरविंद अकेला कल्लू की ‘मंगल राशि’ अब यूट्यूब पर, मांगलिक होने से शादी में आई अड़चन, जानें कहां देखें फिल्म

Updated:
विज्ञापन
Bhojpuri Film Mangal Raashi

अरविंद अकेला कल्लू की ‘मंगल राशि’ यूट्यूब प्रीमियर. Photo- Instagram

Bhojpuri Film: भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू और प्रियंका रेवरी की फिल्म ‘मंगल राशि’ अब यूट्यूब पर उपलब्ध है. जानें इसकी कहानी और कहां देख सकते हैं फिल्म.

विज्ञापन

Bhojpuri Film: भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू की नई फिल्म ‘मंगल राशि’ का यूट्यूब पर प्रीमियर हो चुका है. यह फैमिली ड्रामा फिल्म दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है और इसे आप पूरी तरह फ्री में याशी फिल्म्स (Yashi Films) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. आइए फिल्म की कहानी और बाकी डिटेल्स बताते हैं.

मंगल राशि फिल्म की कहानी क्या है?

फिल्म में कल्लू का किरदार मंगल और प्रियंका रेवरी का किरदार राशि है. दोनों की शादी तय होती है, लेकिन शादी के दिन पंडित खुलासा करता है कि मंगल मांगलिक है. इसके चलते खूब हंगामा होता है और मंगल आत्महत्या करने की कोशिश करता है.

इसी बीच राशि उससे अपने प्यार का इजहार कर देती है और दोनों अपनी मर्जी से शादी कर लेते हैं. शादी के बाद कार एक्सीडेंट हो जाता है और राशि की हालत नाज़ुक हो जाती है. उसे बचाने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं, यहां तक कि पंडित सलाह देता है कि उसकी शादी काली कुतिया से करवाई जाए. आखिरकार क्या राशि की जान बच पाती है? यही फिल्म का सस्पेंस है.

अरविंद अकेला कल्लू ने की अनाउंसमेंट

कल्लू ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इस फिल्म के यूट्यूब प्रीमियर की जानकारी साझा की. उन्होंने लिखा, “यूट्यूब प्रीमियर मे देखिये पूरी भोजपुरी फिल्म ‘मंगल राशि’ 5 सितम्बर, शुक्रवार सुबह 9 बजे सिर्फ Yashi FIlms के यूट्यूब चैनल पर!”

कास्ट और क्रू

  • स्टारकास्ट: अरविंद अकेला कल्लू, प्रियंका रेवरी, सीपी भट्ट
  • निर्देशक व निर्माता: अजय श्रीवास्तव
  • संगीत: छोटे बाबा
  • गीत: छोटू यादव

यह भी पढ़े: Bhojpuri Song: नवरात्रि से पहले फिर गूंजा ‘चुनरिया लेले अईहा’, खेसारी लाल यादव की आवाज में फैंस मंत्रमुग्ध

यह भी पढ़े: Bhojpuri Film: रानी चटर्जी की ‘चुगलखोर बहुरिया’ का ट्रेलर रिलीज, ड्रामा, इमोशन और एंटरटेनमेंट से भरपूर

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola