Bhojpuri Song: नवरात्रि से पहले फिर गूंजा ‘चुनरिया लेले अईहा’, खेसारी लाल यादव की आवाज में फैंस मंत्रमुग्ध

खेसारी लाल यादव का नवरात्रि भजन “चुनरिया लेले अईहा”. Photo Source: Instagram
Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का नवरात्रि भजन “चुनरिया लेले अईहा” यूट्यूब पर 291 मिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ फिर वायरल हो रहा है. जानें क्यों यह देवी गीत हर नवरात्रि पर छा जाता है.
Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने दमदार अभिनय और गायकी दोनों के लिए जाने जाते हैं. खासतौर पर देवी गीतों और भक्ति संगीत में उनकी लोकप्रियता अलग ही स्तर पर है. हर साल नवरात्रि के मौके पर खेसारी लाल नए-नए भक्ति गीत अपने फैन्स के लिए लेकर आते हैं, जो आते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल हो जाते हैं.
इस बार भी नवरात्रि से पहले उनका पुराना सुपरहिट गीत “चुनरिया लेले अईहा” (Chunariya Lele Aaiha) फिर से ट्रेंड में आ गया है. 2018 में Khesari Music World यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह भजन अब तक 291 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है. आइए इसके बारे में और डिटेल्स बताते हैं.
‘चुनरिया लेले अईहा’ गीत की खासियत
‘चुनरिया लेले अईहा’ गीत में खेसारी लाल यादव देवी मां की चुनरी ओढ़कर डांस करते नजर आते हैं. इस भजन की धुन और संगीत पूरी तरह भक्ति रस से भरे हुए हैं, जो श्रोताओं को मां दुर्गा की आराधना में डुबो देते हैं. इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है, इसके बोल टुनटुन यादव ने लिखे हैं और संगीत आशीष वर्मा ने तैयार किया है.
नवरात्री में ‘चुनरिया लेले अईहा’ की धूम
पिछले 6-7 सालों से यह गाना नवरात्रि के समय हर जगह गूंजता है, चाहे वह देवी मां के पंडाल हों या लोगों के घर. यही वजह है कि अब यह गीत नवरात्रि के उत्सव का अहम हिस्सा बन चुका है.
ऐसे में इस नवरात्री में भी दर्शकों को मां की भक्ति में मंत्रमुग्ध करने के लिए यह गीत बेस्ट चॉइस है.
यह भी पढ़े: Bhojpuri Film: रानी चटर्जी की ‘चुगलखोर बहुरिया’ का ट्रेलर रिलीज, ड्रामा, इमोशन और एंटरटेनमेंट से भरपूर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










