Bhojpuri: आम्रपाली दुबे ने 38 साल की उम्र में शादी करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लोगों ने मेरा नाम कई बार निरहुआ जी के साथ जोड़ा

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 21 Aug 2025 11:09 AM

विज्ञापन

आम्रपाली दुबे ने 38 साल की उम्र में शादी की इच्छा जाहिर की Photo Source: Instagram

Bhojpuri: 38 साल की उम्र में आम्रपाली दुबे ने शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी है.उन्होंने बताया कि उन्हें अब अपने बच्चे की चाह है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने निरहुआ संग अफेयर की खबरों पर भी सफाई दी.

विज्ञापन

Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे 38 साल की हो चुकी हैं. अब तक उन्होंने शादी नहीं की थी और अक्सर कहती थीं कि उनका फोकस सिर्फ करियर पर है. लेकिन हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने पहली बार शादी को लेकर दिलचस्प खुलासा किया, जिसे सुनकर फैंस बेहद खुश हो गए. साथ ही उन्होंने अपने बच्चे होने की भी इच्छा जाहिर की. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

शादी पर आम्रपाली दुबे का बयान

यूट्यूब चैनल ‘बातकुचनी पॉडकास्ट’ में आम्रपाली दुबे गेस्ट बनीं. इस दौरान उन्होंने अपने करियर, लाइफस्टाइल और शादी को लेकर खुलकर बातें कीं. इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि शादी कब करेंगी, तो आम्रपाली ने हंसते हुए जवाब दिया और कहा, “अरे यार, मैं भी सोच रही हूं कर लूं, अब बस हो गया. असल में अब मुझे बच्चे बहुत प्यारे लगने लगे हैं. पति मिलने की चाह से ज्यादा अब मुझे अपने बच्चे की चाह है. घरवालों को कह दिया है कि अब किसी को भी ला दो, मैं शादी कर लूंगी. सच में मुझे बेबी फीवर चढ़ गया है.”

शादी करने की असली वजह

आम्रपाली ने बताया कि जब भी वह किसी फैमिली फंक्शन या शादी में जाती हैं और कजिन्स के बच्चे उन्हें “बुआ-मौसी” बुलाते हैं, तो उनके मन में आता है कि उनका भी अपना बच्चा होना चाहिए. इसी वजह से अब वह शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

निरहुआ संग अफेयर की अफवाहों पर सफाई

इंटरव्यू में आम्रपाली से यह भी पूछा गया कि क्या उनका किसी भोजपुरी एक्टर के साथ रिश्ता है. इस पर उन्होंने कहा, “पसंद तो मुझे कई हैं, लेकिन सिर्फ एक दोस्त की तरह. मुझे किसी ने उस नजर से नहीं देखा और मैंने भी नहीं. लोगों ने मेरा नाम कई बार निरहुआ जी (दिनेश लाल यादव) के साथ जोड़ा, हमारी तस्वीरें वायरल कीं, लेकिन वो पहले से शादीशुदा हैं और अच्छे पति-पिता हैं. मेरा उनसे ऐसा कोई रिश्ता नहीं है. अगर कभी होगा तो मैं खुद सबको बता दूंगी.”

यह भी पढ़े: Bhojpuri Song: तीज पर धूम मचा रहा प्रदीप पांडे चिंटू-काजल राघवानी का सुपरहिट गाना ‘कब्बों छूटे ना साथ’, वीडियो की सादगी पर फिदा हुए दर्शक

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola