Bhojpuri: पवन सिंह की पत्नी ज्योति के सपोर्ट में उतरीं अक्षरा, बोलीं- हर महिला को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Sep 2025 7:06 PM
अक्षरा सिंह ने पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की तारीफ की. फोटो- इंस्टाग्राम
Bhojpuri: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की राजनीति में एंट्री का समर्थन किया. पुराने विवादों के बीच उन्होंने क्या कुछ कहा, आइए बताते हैं.
Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने हाल ही में पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की सराहना की. उन्होंने न केवल उनके कदम का समर्थन किया, बल्कि उन्हें एक सशक्त और समझदार महिला बताया. आइए बताते हैं उन्होंने और क्या कुछ कहा.
अक्षरा सिंह ने ज्योति सिंह को लेकर क्या कहा?
औरंगाबाद में एक निजी समारोह के दौरान अक्षरा सिंह ने कहा कि ज्योति सिंह समाज के लिए अच्छा काम कर रही हैं और हर महिला को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अगर महिलाएं राजनीति और समाज में आगे आती हैं तो यह समाज के लिए बेहद सकारात्मक है. हालांकि, जब अक्षरा से उनके खुद राजनीति में आने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल वह अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं. राजनीति के बारे में बाद में सोचेंगी.
अक्षरा सिंह और पवन सिंह का पुराना विवाद
गौरतलब है कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच लंबे समय से रिश्तों में कड़वाहट रही है. दोनों का रिश्ता कभी निजी स्तर तक पहुंच गया था, लेकिन बाद में यह विवाद मीडिया ट्रायल और आरोप-प्रत्यारोप में बदल गया. ऐसे में अक्षरा का यह बयान कई मायनों में अहम माना जा रहा है.
पवन सिंह और ज्योति सिंह की निजी जिंदगी
पवन सिंह की निजी जिंदगी भी हमेशा विवादों में रही है. उनकी पहली पत्नी नीलम ने 2015 में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद 2018 में उन्होंने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की. हालांकि यह रिश्ता भी विवादों से अछूता नहीं रहा. ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए और मामला कोर्ट तक पहुंचा.
फिर भी, अक्षरा सिंह का यह बयान यह संकेत देता है कि निजी मतभेदों से ऊपर उठकर वह समाज और राजनीति के मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाना चाहती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










