Khesari Lal Yadav New Song Kishmish: खेसारी-नीलम गिरी की रोमांटिक जोड़ी ने मचाया धमाल, 'किशमिश' से लुटा फैंस का दिल
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Sep 2025 2:16 PM
खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी का नया गाना 'किशमिश' रिलीज. फोटो: इंस्टाग्राम
Khesari Lal Yadav New Song Kishmish: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘किशमिश’ नीलम गिरी के साथ रिलीज हुआ. रोमांटिक कैमिस्ट्री और शानदार म्यूजिक से सजा यह सॉन्ग फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.
Khesari Lal Yadav New Song Kishmish: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं. उनकी फिल्मों और गानों का फैन्स हमेशा बेसब्री से इंतजार करते हैं. इस बार वह अपनी नई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो ‘किशमिश’ के साथ छा गए हैं. ऐसे में अगर आप भी खेसारी लाल यादव के बड़े फैन हैं, तो आइए इस गाने की डिटेल्स आपको देते हैं.
खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘किशमिश’ रिलीज
‘किशमिश’ गाना वेव म्यूजिक (Wave Music) के यूट्यूब चैनल पर 6 सितंबर 2025 को रिलीज किया गया। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है. म्यूजिक वीडियो में उनके साथ खूबसूरत एक्ट्रेस नीलम गिरी नजर आ रही हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.
गाने की खासियत
- सिंगर: खेसारी लाल यादव
- एक्ट्रेस: नीलम गिरी
- गीतकार: आशुतोष तिवारी
- संगीत: दिनेश रेलहन
गाने का वीडियो रिलीज होते ही फैन्स के बीच वायरल हो रहा है और कमेंट्स सेक्शन में लोग खेसारी लाल यादव और नीलम की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं.
इंस्टाग्राम पर खेसारी का पोस्ट
रिलीज से पहले खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, “2025 का सबसे रोमांटिक धमाका! सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और खूबसूरत नीलम गिरी की जोड़ी में आ रहा है ‘किशमिश’.”
खेसारी लाल यादव का पिछला गाना
इससे पहले उनका गाना ‘गईल जबसे मिल के’ रिलीज हुआ था, जिसमें वे एक्ट्रेस स्वाति पांडे के साथ रोमांस करते नजर आए थे. गाने को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया और यह तेजी से ट्रेंड करने लगा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










