Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने पहले दिन रचा इतिहास, एक झटके में 25 फिल्मों को किया ढेर, अगला टारगेट अजय-अक्षय
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 05 Sep 2025 4:25 PM
'बागी 4' बॉक्स ऑफिस रिकार्ड्स. Photo Source: Instagram
Baaghi 4 Box Office Records: ए. हर्षा की ओर से निर्देशित और टाइगर श्रॉफ स्टारर एक्शन-क्राइम थ्रिलर 'बागी 4' 5 सितंबर को रिलीज होते ही कहर बरपाना शुरू कर चुकी है. शानदार कमाई के साथ फिल्म ने 25 फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन रिकार्ड्स भी तोड़ दिए हैं.
Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर एक्शन-क्राइम थ्रिलर ‘बागी 4’ 5 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है और इसी के साथ फिल्म ने धमाल मचाना भी शुरू कर दिया है. ए. हर्षा की ओर से निर्देशित इस फिल्म ने ओपनिंग डे के शुरूआती कलेक्शन में ही 25 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. आइए आपको बताते हैं पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.
‘बागी 4‘ का ओपनिंग डे का कलेक्शन
इंडस्ट्री ट्रैकर sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘बागी 4‘ ने पहले दिन (3:20 बजे तक) 5.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की भिड़ंत और हरनाज संधू का ग्लैमर, दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने में कामयाब रहा. हालांकि, यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं और शाम तक इनमें अच्छी-खासी बढ़त हो सकती है.
ओपनिंग डे पर ‘बागी 4’ ने तोड़ा इन 25 फिल्मों का रिकॉर्ड
‘बागी 4’ ने ओपनिंग डे पर 2025 की 25 बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ दिया है. जिसकी लिस्ट कुछ इस तरह है-
- धड़क 2- 3.65 करोड़
- महावतार नरसिम्हा- 1.86 करोड़
- निकिता रॉय- 22 लाख
- मालिक- 4.02 करोड़
- आंखों की गुस्ताखियां- 35 लाख
- मेट्रो इन दिनों- 4.05 करोड़
- मां- 4.93 करोड़
- भूल चूक माफ- 7.20 करोड़
- केसरी वीर- 25 लाख रुपये
- कंपकंपी- 26 लाख रुपये
- द भूतनी- 1.19 करोड़
- फुले- 15 लाख रुपये
- ग्राउंड जीरो- 1.20 करोड़
- द डिप्लोमैट- 4.03 करोड़
- क्रेजी- 1.10 करोड़
- सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव- 50 लाख
- मेरे हसबैंड की बीवी-1.75 करोड़
- बैडएस रवि कुमार-3.52 करोड़
- लवयापा- 1.25 करोड़
- देवा- 5.78 करोड़
- इमरजेंसी- 3.11 करोड़
- आजाद- 1.50 करोड़
- फतेह- 2.61 करोड़
इसकी तेज रफ्तार को देखते हुए लगता है कि यह शाम तक परम सुंदरी, सन ऑफ सरदार 2 और केसरी चैप्टर 2 को भी पीछे कर देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










