Arvind Akela Kallu New Song: अरविंद अकेला का रोमांटिक गाना 'रसगुल्ला राजाजी' इस दिन होगा रिलीज, दर्शना बनिक के गालों पर Kiss ने मचाया तहलका
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Dec 2025 2:48 PM
अरविंद अकेला कल्लू का नया सॉन्ग 'रसगुल्ला राजाजी', फोटो- इंस्टाग्राम
Arvind Akela Kallu New Song: भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू अपने फैंस के लिए अपना नया सॉन्ग 'रसगुल्ला राजाजी' लेकर आ रहे हैं. सॉन्ग में उनके साथ खूबसूरत एक्ट्रेस दर्शना बनिक नजर आएंगी. अरविंद ने सॉन्ग के रिलीज डेट से पर्दा हटा दिया है.
Arvind Akela Kallu New Song: भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘मेहमान’ को लेकर चर्चा में छाए हुए थे, जो 19 दिसंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म में अरविंद का किरदार काफी दमदार है. इस बीच अरविंद का नया सॉन्ग ‘रसगुल्ला राजाजी’ का पोस्टर आउट हो गया है. पोस्टर में उनके साथ एक्ट्रेस दर्शना बनिक नजर आ रही है. पोस्टर से ऐसा लग रहा है कि ये बहुत ही रोमांटिक गाना है. फिलहाल सॉन्ग के रिलीज डेट से उन्होंने पर्दा हटा दिया है.
अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘रसगुल्ला राजाजी’ का पोस्टर हुआ जारी
अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘रसगुल्ला राजाजी’ उनकी नयी फिल्म ‘मेहमान’ से है. सॉन्ग के पोस्टर में दर्शना बनिक और अरविंद अकेला कल्लू दिख रहे हैं. वह दर्शना के गाल पर किस कर रहे हैं. ये सॉन्ग 23 दिसबंर को सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा. सॉन्ग को कल्लू, शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. इसके प्रोड्यूसर रौशन सिंह और डायरेक्टर लालबाबू पंडित और को-प्रोड्यूसर शर्मिला आर सिंह हैं. इस सॉन्ग के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखा है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है.
अरविंद का ‘सुहागरात मनाल राजा’ सॉन्ग मचा रहा धमाल
अरविंद अकेला कल्लू का सॉन्ग ‘सुहागरात मनाल राजा’ कुछ समय पहले ही एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ था. ये भी सॉन्ग कल्लू के फिल्म मेहमान का है. फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें पूजा ठाकुर, समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडे, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, रामसुजान सिंह, बीना पांडे, संजीव मिश्रा, सोनू पांडे, स्वास्तिका, अनु पांडे, रिंकू आयुषी, अखिलेश वर्मा, माधवी श्री, विष्णु कुमार हैं. मूवी 19 दिसबंर को ही रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन लाल बाबू पंडित ने किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










