Arvind Akela Kallu New Song: रिलीज होते ही छाया अरविंद अकेला कल्लू का ‘सुहागरात मनाल राजा’, पूजा ठाकुर के ग्लैमरस लुक्स पर टिकी निगाहें
Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Dec 2025 10:22 AM
अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना 'सुहागरात मनाल राजा', फोटो- इंस्टाग्राम
Arvind Akela Kallu New Song: भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू की अपकमिंग फिल्म ‘मेहमान’ का नया गाना 'सुहागरात मनाल राजा' रिलीज हो गया है. इस रोमांटिक सॉन्ग में अरविंद और पूजा ठाकुर जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं.
Arvind Akela Kallu New Song: भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू ने कुछ दिन पहले अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेहमान’ को लेकर अपडेट दिया था. फिल्म 19 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. इसका पोस्टर भी कल्लू ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. फिल्म में एक्टर के साथ दर्शना बनिक, पूजा ठाकुर, समर्थ चतुर्वेदी, श्रद्धा नवल, सोनू पांडेय नजर आएंगे. अब फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है. इस सॉन्ग का नाम ‘सुहागरात मनाल राजा’ है.
फिल्म ‘मेहमान’ का पहला गाना ‘सुहागरात मनाल राजा’ हुआ रिलीज
सॉन्ग ‘सुहागरात मनाल राजा’ किस चैनल पर हुआ रिलीज?
सॉन्ग एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. सिंगर अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज है. इसके प्रोड्यूसर रौशन सिंह और डायरेक्टर लाल बाबू पंडित है. इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह और राइटर राकेश त्रिपाठी है. लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी है. कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी है और को प्रोड्यूसर शर्मी आर सिंह है. फिल्म के कास्ट के बारे में बात करें तो इसमें अरविंद, पूजा ठाकुर के अलावा अर्शना बनिक, समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडे, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, रामसुजान सिंह, बीना पांडे, संजीव मिश्रा, सोनू पांडे, स्वास्तिका, अनु पांडे, रिंकू आयुषी, अखिलेश वर्मा, माधवी श्री, विष्णु कुमार हैं.
यूजर्स बोले- गाना हिट बा
सॉन्ग पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, कल्लू भैया का जो ये वाला गाना बवाल मचाएगा तुम देखते जाना. एक यूजर ने लिखा, 100 मिलियन पक्का. एक यूजर ने लिखा, हिट बा. एक यूजर ने लिखा, सोशल मीडिया पर अब राज करेंगे कल्लू भैया. एक यूजर ने लिखा, भैया फिल्म कब रिलीज होगा. एक यूजर ने लिखा, मैडम बहुत सुन्दर लग रही है.
‘मेहमान’ इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज
दर्शक अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म मेहमान को 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में देख सकते हैं. फिल्म सिर्फ लोगों को एंटरटेन ही नहीं बल्कि सामाजिक संदेश भी देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










