Arvind Akela Kallu New Film: दो हसीनाओं के साथ रोमांस करेंगे अरविंद अकेला कल्लू अपनी नयी फिल्म ‘मेहमान’ में, इस दिन होगी रिलीज

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Dec 2025 1:19 PM

विज्ञापन

अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म 'मेहमान' , फोटो- इंस्टाग्राम

Arvind Akela Kallu New Film: अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म 'मेहमान' को सिनेमाघरों में देखने के लिए तैयार हो जाए. फिल्म के रिलीज डेट से पर्दा हट गया है. फिल्म के के निर्माता रौशन सिंह है और इसका निर्देशन लाल बाबू पंडित ने किया है.

विज्ञापन

Arvind Akela Kallu New Film: भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ‘मेहमान’ का रिलीज डेट सामने आ गया है. ये फिल्म 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म के निर्माता रौशन सिंह ने इस बारे में जानकारी दी है. इस फिल्म का हिस्सा पूजा ठाकुर, समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडेय, विनोद मिश्रा, दर्शना बनिक, श्रद्धा नवल, रामसुजन सिंह हैं. इसके अलावा मूवी का हिस्सा बीना पांडेय, संजीव मिश्रा, सोनू पांडेय, स्वस्तिका, अनु पांडेय, रिंकू आयुषी, अखिलेश वर्मा, माधवी श्री और विष्णु कुमार भी हैं.

फिल्म ‘मेहमान’ की स्टोरी

फिल्म ‘मेहमान’ की स्टोरी राकेश त्रिपाठी ने लिखा है और इसका निर्देशन लाल बाबू पंडित ने किया है. मूवी में म्यूजिक राजनीश मिश्रा, छोटे बाबा, प्रियांशु सिंह, आर. आर. पंकज, सरगम आकाश और कान्हा ने दिया है. जबकि इसके गीतकार मनोज भावुक, सुमित सिंह चंद्रवंशी, आशुतोष तिवारी हैं. मूवी के निर्माता रौशन सिंह ने बताया कि ये एक ऐसी फिल्म है जो सामाजिक अनुशासन और प्रेम के बीच के संतुलन को दिखाएगी. उन्होंने कहा कि मूवी की स्टोरी दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी. उनके अनुसार फिल्म में रिश्तों की अहमियत, सामाजिक जिम्मेदारियों और प्रेम के बीच के टकराव को एक अलगे तरीके से दिखाया गया है. फिल्म सिर्फ लोगों को एंटरटेन ही नहीं बल्कि सामाजिक संदेश भी देगी.

अरविंद अकेला कल्लू ने क्या कहा फिल्म को लेकर?

फिल्म ‘मेहमान’ के मुख्य एक्टर अरविंद अकेला कल्लू ने इस मूवी को लेकर कहा कि ये फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है. साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि वह ये फिल्म जरूर देखें. एक्टर ने बताया कि उनका किरदार मूवी में दर्शकों को काफी इमोशनल कर देगा और वह उनसे जुड़ा हुआ फील करेंगे. एक्टर ने कहा कि उन्हें पूरी भरोसा है कि दर्शक इस फिल्म पर प्यार बरसाएंगे.

यह भी पढ़ें Arvind Akela Kallu New Song: खेसारी लाल की हीरोइन ने अरविंद अकेला को बनाया दीवाना, कल्लू का नया गाना ‘चोलिया के रस्सी’ ने मचाया तहलका

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola