Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला के सबसे रोमांटिक गाने का टीजर रिलीज, 'ढक्कन हटाके मक्खन खीयबलS' में तृषाकर मधु संग दिखा जबरदस्त रोमांस

Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Dec 2025 9:58 AM

विज्ञापन

अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना 'ढक्कन हटाके मक्खन खीयबलS', फोटो- इंस्टाग्राम

Arvind Akela Kallu Viral Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना आने वाला है और इसका टीजर आ गया है. टीजर काफी जबरदस्त है और इस गाने का नाम 'ढक्कन हटाके मक्खन खीयबलS' है. आइए गाने के बारे में जानिए.

विज्ञापन

Arvind Akela Kallu Viral Bhojpuri Song: एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू अपने गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. कल्लू के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है और उनके सॉन्ग्स पर जमकर रील्स बनते हैं. कल्लू का नया गाना आने वाला है और इसके बारे में उन्होंने जानकारी दी है. अरविंद के नये सॉन्ग का नाम ‘ढक्कन हटाके मक्खन खीयबलS’ है. गाना किस दिन आएगा, इसकी भी जानकारी आ गई है.

अरविंद अकेला कल्लू का नया सॉन्ग ‘ढक्कन हटाके मक्खन खीयबलS’

अरविंद अकेला कल्लू का नया सॉन्ग ‘ढक्कन हटाके मक्खन खीयबलS‘ का टीजर काफी शानदार है. टीजर देखकर ऐसा लग रहा कि ये एक रोमांटिक गाना है. सॉन्ग IVY Bhojpuri Bawaal के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा. सॉन्ग 29 दिसंबर को सुबह 7 बजे जारी किया जाएगा. सॉन्ग को अरविंद के साथ शिवानी सिंह ने गाया है. वीडियो में कल्लू के साथ तृषाकर मधु नजर आएंगी. इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है और गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने दिया है. टीजर पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बवाल गाना होगा. एक यूजर ने लिखा, दिल लूट लेंगे भैया. एक यूजर ने लिखा, अब आएगा मजा.

‘कमर लचकाऊ रे पतरकी’ है मस्त गाना

इससे पहले अरविंद अकेला कल्लू का सॉन्ग ‘कमर लचकाऊ रे पतरकी’ रिलीज हुआ था, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. सॉन्ग को कल्लू और सृष्टि भारती ने अपनी आवाज दी है और एंजेल लीजा वीडियो में नजर आई है. इसके अलावा उनके नयी फिल्म मेहमान भी सुर्खियों में है. फिल्म का गाना रसगुल्ला राजाजी रिलीज हु था, जो काफी मजेदार था. फिल्म की कास्ट में पूजा ठाकुर, समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडेय, विनोद मिश्रा, दर्शना बनिक, श्रद्धा नवल, रामसुजन सिंह, नु पांडेय, रिंकू आयुषी, अखिलेश वर्मा, माधवी श्री शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Arvind Akela Kallu New Song: रिलीज होते ही छाया अरविंद अकेला कल्लू का ‘सुहागरात मनाल राजा’, पूजा ठाकुर के ग्लैमरस लुक्स पर टिकी निगाहें

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola