Ankush Raja New Bhojpuri Song: यूट्यूब पर आते ही ट्रेंड करने लगा अंकुश राजा का नया गाना ‘ससुरा ना जईबू’, गौरी सुब्बा की अदाएं फैंस को बना रही दीवाना

Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Dec 2025 12:07 PM

विज्ञापन

अंकुश राजा का सॉन्ग 'ससुरा ना जईबू', फोटो- इंस्टाग्राम

Ankush Raja New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा का सॉन्ग 'ससुरा ना जईबू' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. सॉन्ग में उनके साथ एक बार फिर से एक्ट्रेस गौरी सुब्बा दिख रही है. आइए गाने के बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Ankush Raja New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा का सॉन्ग ‘साड़ी हरी हरी’ कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिया था. अब अंकुश अपना नया गाना ‘ससुरा ना जईबू’ लेकर आए है, जो काफी जबरदस्त है. सॉन्ग में अंकुश काफी स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं. सॉन्ग आज रिलीज हो गया है और यूट्यूब पर छाया हुआ है. गाने में एक्ट्रेस गौरी सुब्बा अपनी अदाओं से अंकुश को दीवाना बना रही है. सॉन्ग पर व्यूज तेजी से आ रहे हैं.

अंकुश राजा का नया गाना ‘ससुरा ना जईबू’ बिल्कुल ना करें मिस

‘ससुरा ना जईबू’ में है अंकुश और खुशी कक्कर की आवाज का जादू

‘ससुरा ना जईबू’ IVY Bhojpuri Bawaal के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. सॉन्ग को अंकुश और खुशी कक्कर ने गाया है और इसे बोस रामपुरी ने गाया है. गाने का म्यूजिक विक्की वोक्स ने दिया है. खुशी और अंकुश की आवाज में ये गाना वीडियो में एक अलग ही फ्लेवर लेकर आ रहा है. सॉन्ग में इमोशन है और इसे सुनने के बाद आपको इसे दोबारा से सुनने का मन करेगा.

सॉन्ग में क्या कहा जा रहा

सॉन्ग में अंकुश राजा अपनी ऑन स्क्रीन गर्लफ्रेंड से कह रहे कि प्यार किया है तो इसे निभाना भी और कसम खाओ की मुझे छोड़कर ससुराल नहीं जाऊंगी. वह गौरी सुब्बा से कहते हैं मुझसे कुछ भी नहीं छिपाना और हमेशा सच बोलना. वह अपनी दिल की बात बताते हुए कहते हैं कि तुम पर कोई भी दुख नहीं आने देंगे. ये बहुत ही प्यारा गाना है. सॉन्ग में अंकुश और गौरी की जोड़ी जबरदस्त लग रही है.

यूजर्स की प्रतिक्रिया

एक यूजर ने सॉन्ग पर कमेंट करते हुए लिखा, भैया गाना सुनकर अच्छा लगा. एक यूजर ने अंकुश भैया की जोड़ी गौरी सुब्बा के साथ सुपरहिट है. एक यूजर ने लिखा, भैया नाइस सॉन्ग.

यह भी पढ़ेंAnkush Raja New Bhojpuri Song: जल्द आएगा अंकुश राजा का नया भोजपुरी गाना ‘लोरवा जनी गिरईहऽ’, पोस्टर में दिखी कपल की इमोशनल केमिस्ट्री

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola