अंकुश राजा का 'डबल जीजा' रिलीज, वीडियो में गौरी सुबा ने जीजा संग मचाया धमाल
Published by : Anushka Singh Updated At : 14 Feb 2026 2:59 PM
अंकुश राजा डबल जीजा साॉन्ग
Ankush Raja Double jija new Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों की दुनिया में नया धमाकेदार ट्रैक ‘डबल जीजा’ रिलीज हो गया है. इस गाने को मशहूर सिंगर शिल्पी राज और अंकुश राजा ने साथ मिलकर गाया है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.
Ankush Raja Double jija new Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार अंकुश राजा का नया होली गाना ‘डबल जीजा’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा रहा है. इस गाने में अंकुश के साथ शिल्पी की जोड़ी ने भी जबरदस्त रंग जमाया है. वहीं म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस गौरी सुबा अपनी आदाओं और एनर्जी से स्क्रीन का तापमान बढ़ाते नजर आ रही हैं. इस गाने को भोजपुरी लवर्स टी सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन और देख सकते हैं. खबर लिखे जाने तक गाने पर 12 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, और नंबर्स में लगातार बदलाव हो रहे हैं.
‘डबल जीजा’ में गौरी सुबा का ग्लैमरस अंदाज
‘डबल जीजा’ का कॉनसेप्ट जीजा-साली के नोकझोंक और हल्की- फुल्कि मस्ती पर आधारित है, जो भोजपुरी दर्शकों को हमेशा पसंद आती है. वीडियो में रंगीन लोकेशन, होली का माहौल एनर्जेटिक डांस और मजेदार लिरिक्स गाने को पूरी तरह एंटरटेनिंग बनाते हैं. रिलीज के बाद से ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से व्यूज बटोर रहा है. भोजपुरी दर्शक भी इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं. म्यूजिक वीडियो में अंकुश राजा का देसी अंदाज और गौरी सुबा की एक्सप्रेशन – भरी परफॉर्मेंस गाने को और मजेदार बनाती है. दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री हल्की काॉमेडी और डांस के साथ दर्शकों को शुरूआत से अंत तक बांधे रखती है. गाने की धुन ऐसी है की सुनते ही दिमाग में चढ़ जाती है और बार- बार सुनने का मन करता है. वीडियो में सिंगर अपनी साली( गौरी सुबा) से कहते हैं कि होली खेलने अपनी दीदी के गांव आई हो. फिर मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि बहुत भाग्यशाली हो जो ‘डबल जीजा’ मिला है.
देखें वीडियो
गाने की कास्ट
‘डबल जीजा’ गाने को अंकुश राजा और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. जिन्होंने अपनी मधुर गायकी से ट्रैक को और मजेदार बना दिया है. वहीं संगीत छोटू रावत ने दिए हैं और बोल गार्डा सियाडीह ने लिखा है. गाने के डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल है. म्यूजिक वीडियो में गौरा सुबा नजर आती हैं जिन्होंने अपने शानदार परफॉर्मेंस से धमाल मचा दिया है. वहीं इसके कोरियाग्राफर सनी सोनकार हैं जिन्होंने गाने में अच्छे अच्छे स्टेपस देकर माहौल को रंगीन बना दिया है. इस पूरे म्यूजिक वीडियो को एडिट पप्पू वर्मा ने किया है.
गाने पर यूजर्स के रिएक्शन


गाना रिलीज होते ही सोशल मीडियो और यूट्यूब पर वायरल हो रहा है अब फैंस गाने को लेकर कमेंट सेक्श न में अपना रिएक्शन दे रहे हैं. सुपरहिट साॉन्ग अंकुश भैया. एक यूजर ने लिखा जिया भाई. एक यूजर ने लिखा, बहुत सुंदर साॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, मस्त साॉन्ग. एक यूजर ने लिखा लव यू भैया.
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर अरविंद अकेला का ‘गुलाल खेले अड़भंगिया’ रिलीज, देखें जबरदस्त वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










