महाशिवरात्रि पर अरविंद अकेला का ‘गुलाल खेले अड़भंगिया’ रिलीज, देखें जबरदस्त वीडियो

Updated:
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर अरविंद अकेला का ‘गुलाल खेले अड़भंगिया’ रिलीज, देखें जबरदस्त वीडियो

Arvind Akela Kallu New Song Gulal Khele Adbhangiya: महाशिवरात्रि के पहले भोजपुरी इंडस्ट्री में नया शिव भक्ति गीत ‘गुलाल खेले अड़भंगिया’ रिलीज हुआ है. अरविंद अकेला कल्लू का यह गाना आते भक्तों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Arvind Akela Kallu New Song Gulal Khele Adbhangiya: त्योहारों के करीब आते ही भक्ति गीतों की गूंज बढ़ जाती है. महाशिवरात्रि के खास मौके पर भोलेनाथ के भक्ति में सजा एक नया भोजपुरी गाना दर्शकों के बीच आ चुका है, जिसने रिलीज के साथ ही माहौल को भक्तमय बना दिया है. इस गीत को दर्शक आपन मति के यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं. गाने के वीडियो में अरविंद भक्ति में डूबे नजर आते हैं. उनके इस अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

भोलेनाथ की भक्ति में डूबे अरविंद अकेला कल्लू

अरविंद अकेला कल्लू की आवाज में सजा ‘गुलाल खेले अड़भंगिया’ पूरी तरह शिव भक्ति पर आधारित है. गाने में भोलेनाथ के प्रति भक्तों की आस्था और उत्साह को रंगों के साथ खूबसूरती से दिखाया गया है. गाने के वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू  लाल कुर्ता पहनकर हारमोनियम बजाते हुए पूरी तरह शिव भक्ति में डूबे नजर आते हैं. उनका सिंपल और भक्ति में डूबा हुआ अंदाज वीडियो को एक अलग ही फील देता है. गीत के बोल में वे भोलेनाथ को याद करते हुए गाते हैं “गुलाल लाल खेले मोर अड़भंगिया”, यानी भगवान शिव को रंगों के साथ होली खेलते हुए बताते हैं. आगे सिंगर कैलाश, भभूति-भस्म और भांग का जिक्र करते हुए भोले बाबा की मस्ती भरी छवि को बताते है. पूरे गाने में बम-बम भोले की गूंज सुनाई देती है, जो इसे महाशिवरात्रि के माहौल के लिए और भी खास बना देती है. खबर लिखे जाने तक गाने पर 2,452 व्यूज आ चुके हैं और यह आंकड़ा आगे और बढ़ता जा रहा है.

देखें गाने का वीडियो

 त्योहार के लिए परफेक्ट ट्रैक

गाने के बोल और म्यूजिक दोनों ही महाशिवरात्रि के माहौल को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं. अरविंद ने इसमें अलग भक्ति का रंग घोल दिया है. यह ट्रैक महाशिवरात्री के मौके पर सुनने के लिए परफेक्ट प्लेलिस्ट साबित हो सकती है.

गाने के पीछे की टीम

  • सॉन्ग – गुलाल खेले अड़भंगिया
  • सिंगर – अरविंद अकेला कल्लू
  • लेखक – आर आर पंकज
  • कैमरा – राजन
  • म्यूजिक –  प्रियांशु सिंह
  • वीडियो – पैराडाइज प्रोडक्शन
  • एडिट – संदीप
  • मेकअप – साम दादा
  • प्रोड्यूसर – आशु बाबा
  • कम्पनी – आपन मति
  • डिजिटल पार्टनर – ग्लोबल जंक्शन

सोशल मीडिया पर मिल रहा प्यार

रिलीज के बाद से यह गाना सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और शिवभक्त इसे खूब पसंद कर रहे हैं. महाशिवरात्रि के मौके पर यह ट्रैक लोगों के बीच खास जगह बना रही है. अब गाने पर यूजर भर- भर के प्यार बरसा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ऐसा भजन दिल जीत लिया. एक यूजर ने लिखा, बार-बार रिपीट पर चल रहा है. एक यूजर ने लिखा, सुनते ही मन भक्तिमय हो गया है.

यह भी पढ़ें: शिवानी सिंह का ‘गाल जीजा जी’ रिलीज, मस्ती भरे बोल ने फैंस का जीता दिल

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola