“पवन सिंह नहीं, उनकी टीम पर शिकायत की”– अंजलि राघव ने महिला आयोग पहुंचने का सच बताया

Updated:
विज्ञापन

Anjali Raghav-Pawan Singh Controversy

Anjali Raghav-Pawan Singh Controversy: हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव अब सुर्खियों में हैं. उन्होंने साफ किया कि उनका विवाद भोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ नहीं, बल्कि उनकी पीआर टीम द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाए गए फेक इंटरव्यू और गलत वीडियो से जुड़ा है, जिसे महिला आयोग ने संज्ञान में लिया.

विज्ञापन

Anjali Raghav-Pawan Singh Controversy: हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव इन दिनों भोजपुरी स्टार पवन सिंह की वजह से सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुई कुछ तस्वीरों और वीडियो की वजह से उनका नाम चर्चा में आया है, और फैंस जानने के लिए उत्सुक हैं कि असल में मामला क्या है. ऐसे में उन्होंने एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनका विवाद भोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ नहीं, बल्कि उनकी पीआर टीम द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाए गए फेक इंटरव्यू और पोर्न साइट्स पर गलत वीडियो पोस्ट करने से जुड़ा है.

सोशल मीडिया पर छवि बिगाड़ने का आरोप

अंजलि ने कहा कि उनकी तस्वीरें और वीडियो बिना अनुमति पोर्न साइट्स पर डाल दिए गए. “पोर्न साइट पर मेरी फोटोज और वीडियो के थंबनेल में मेरी इमेज लगा दी गई थी. मेरी पूरी छवि खराब कर दी गई,” उन्होंने बताया.

महिला आयोग में शिकायत दर्ज करवाई

पहले अंजलि ने पुलिस और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई धीमी होने की वजह से उन्होंने हरियाणा महिला आयोग का रुख किया. आयोग ने पवन सिंह को नोटिस जारी किया और 2 अप्रैल को हाजिर होने के लिए कहा है.

पवन सिंह ने पहले ही माफी मांगी थी

अंजलि ने स्पष्ट किया कि पवन सिंह ने इस मामले में माफी मांग ली थी और उनके लिए मैटर वहीं खत्म हो गया. उन्होंने कहा कि पूरी गतिविधि उनकी पीआर टीम की योजना थी, जिसने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की.

सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट रोकने का संदेश

अंजलि का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ पीआर टीम के खिलाफ कार्रवाई कराना और सोशल मीडिया पर फैलाई गई झूठी जानकारी को हटवाना है. उनका कदम कलाकारों की प्रतिष्ठा और छवि सुरक्षा के लिए एक मजबूत संदेश माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: पवन सिंह का गाना ‘हमरो उमर लग जाए’ 100 मिलियन पार, आवाज ने बनाया दीवाना

विज्ञापन
पुष्पांजलि

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola