Akshara Singh Chhath Geet: फिल्म छोड़ अक्षरा सिंह ने चुनी आस्था की राह, ‘छठी मैया’ गीत से जीत लिया फैंस का दिल, नजर आईं पारंपरिक लुक में
Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Oct 2025 9:21 AM
अक्षरा सिंह छठ गीत, फोटो- इंस्टाग्राम
Akshara Singh Chhath Geet: अक्षरा सिंह का छठी मैया गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह पारंपरिक लुक में दिख रही है. साथ ही वह अपने पति और परिवार के साथ मिलकर छठ पूजा करती दिख रही है.
Akshara Singh Chhath Geet: इस साल आस्था का महापर्व छठ 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा. चार दिन तक चलने वाले इस पर्व का बहुत महत्व है. छठ जैसे-जैसे पास आ रहा है, वैसे-वैसे चारों तरफ भोजपुरी के छठ गीत गूंजने लगे है. भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ने छठ को लेकर कई गाने बनाए है. इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का एक छठ गीत छठी मैया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये सॉन्ग में उनके साथ एक्टर अयाज खान दिख रहे हैं.
अक्षरा सिंह का छठी मैया गीत वायरल
अक्षरा सिंह का छठी मैया गीत नया नहीं है, बल्कि एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. इसे यूट्यूब चैनल कशिश म्यूजिक भोजपुरी पर साल 2024 में 18 अक्टूबर को रिलीज किया गया था. सॉन्ग पर अबतक 6,027,112 व्यूज आ गए है और ये बढ़ रहा है. सॉन्ग को खुशबू जैन ने अपनी आवाज दी है और अभिषेक ठाकुर ने इसके बोल लिखे हैं.
सॉन्ग में क्या दिखाया गया
सॉन्ग में दिखाया गया कि अक्षरा एक एक्ट्रेस होती है और वह अपने पति के साथ बैठकर नाश्ता करती रहती है. उसी वक्त उसका मैनेजर आता है और बताता है कि उन्हें जो फिल्म चाहिए था उन्हें मिल गई है. मैनेजर कहता है कि फिल्म की शूटिंग के लिए छठ पूजा छोड़नी होगी क्योंकि दोनों के डेट्स क्लैश हो रहे हैं. अक्षरा कहती है कि वह छठ पूजा नहीं छोड़ सकती. उनके पति कहते हैं कि प्रोड्यूसर को बोल दो अक्षरा छठ करेगी. फिर अक्षरा अपने पति और परिवार के साथ मिलकर छठ पूजा करती है.
सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स
छठी मैया गाने पर यूजर्स के खूब सारे कमेंट्स आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, उफ ये छठ पूजा के गाने में पता नी ऐसा क्या है, सुनती हूं ना आंखो में आंसू आ जाता है. ये छठ पूजा बहुत महत्वपूर्ण है. एक यूजर ने लिखा, बहुत ही सुंदर गीत एकदम आंख में आंसू आ गए. एक यूजर ने लिखा, बहुत सुंदर सॉन्ग है.
यह भी पढ़ें– Thamma Movie Review: मैडॉक हॉररवर्स की सबसे बड़ी पेशकश, आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की जोड़ी ने जमाया रंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










