खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह का नया धमाका ''डोली में गोली मारदेव 2''

Updated at : 10 Aug 2018 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह का नया धमाका ''डोली में गोली मारदेव 2''

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और म्युजिक वर्ल्ड की सनसनी चांदनी सिंह ने दो साल पहले वर्ष 2016 में ‘डोली में गोली मारदेव’ एलबम किया था. यह एलबम रातोंरात म्यूजिक वर्ल्ड में छा गया था. अब एक बार फिर खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह नये म्यूजिक विडियो ‘डोली में गोली मारदेव 2’ में नजर […]

विज्ञापन

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और म्युजिक वर्ल्ड की सनसनी चांदनी सिंह ने दो साल पहले वर्ष 2016 में ‘डोली में गोली मारदेव’ एलबम किया था. यह एलबम रातोंरात म्यूजिक वर्ल्ड में छा गया था. अब एक बार फिर खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह नये म्यूजिक विडियो ‘डोली में गोली मारदेव 2’ में नजर आयेंगे. यह एलबम ‘डोली में गोली मारदेव’ का सीक्वल है. इस एलबम की शूटिंग पिछले दिनों मुंबई के मालाड स्थित मडाईलैंड में भव्य तरीके से की गयी.

इस एलबम को खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड से जारी किया जा रहा है. इस वीडियो एलबम के कोरियोग्राफर महेश आचार्य हैं. डोली में गोली मारदेव को आदि शक्ती म्यूजिक कंपनी ने जारी किया था मगर इस एलबम का पार्ट टू लोगों को सुनने और देखने को मिलेगा खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड से.

लगातार हिट पर हिट एलबम दे रही चांदनी सिंह आज भोजपुरी वर्ल्ड का एक जाना माना नाम है. चांदनी सिंह ने अपने कैरियर की शुरुआत ‘डोली में गोली मारदेव’ एलबम से की थी, इस एलबम ने चांदनी सिंह को रातोंरात स्टार बना दिया था. इसके बाद चांदनी ने आधा दर्जन से ज्यादा एलबम किये जिसने यू ट्यूब पर सनसनी मचा दिया जिसमें छोड़कर यादव जी मरद असली आके बाबू साहब से फंसली ने तो काफी बवाल मचा दिया.

चांदनी सिंह कहती हैं कि, डोली में गोली मारदेव लोगों को खूब पसंद आया था. दो साल इंतजार के बाद अब यह एलबम डोली में गोली मारदेव 2 लोगों के सामने जल्द ही आयेगा और इसके लिये हमें खुशी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola